IGNOU के विभिन्न कोर्सेज में दाखिला लेने की बढ़ी लास्ट डेट, अब 30 सितंबर तक करें अप्लाई

नई दिल्ली | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) स्टूडेंट को घर बैठे विभिन्न प्रकार के कोर्सेज ऑफर करती है. इग्नू की मदद से आप घर बैठे डिस्टेंस माध्यम से पढ़ाई कर सकते हैं.  इग्नू ने ओपन डिस्टेंस लर्निंग या ऑनलाइन मोड में चलाए जा रहे सभी कोर्सेज के जुलाई 2025 सत्र में एडमिशन के लिए लास्ट डेट में बढ़ोतरी कर दी है.

IGONU

एडमिशन लेने की तिथि बढ़ी

जी हां, आपको बता दें कि अब एडमिशन के लिए लास्ट डेट बढ़ गई है. ऐसे में अगर आप एडमिशन लेने से वंचित रह गए थे, तो अब अप्लाई कर सकते हैं. इग्नू स्टडी सेंटर 1109 के समन्वयक डॉ. सुरेश कुमार द्वारा यह जानकारी दी गई है. उनका कहना है कि उम्मीदवार ध्यान दें कि ये सर्टिफिकेट और सेमेस्टर बेस्ड कोर्सेज को छोड़कर सभी कोर्सेज के लिए है. अब स्टूडेंट्स 30 सितंबर 2025 तक एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

ऑनलाइन करें अप्लाई

ऐसे में जों भी स्टूडेंट्स चाहते है वें सभी ओपन व ऑनलाइन लर्निंग प्रोग्राम और डिस्टेंस लर्निंग मोड में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर जा सकते हैं. इच्छुक स्टूडेंट्स डिप्लोमा, बैचलर, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा के कई कोर्सेज के लिए ऑनलाइन माध्यम से ignouadmission.samarth.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.