हरियाणा शिक्षा विभाग की नई पहल, पहली से 8वीं तक के बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति; पोर्टल पर अपडेट करें जानकारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में स्कूली बच्चों (School Student) के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि छात्रवृत्ति/ प्रोत्साहन स्कीमों के तहत वर्ष 2025- 26 में छात्रों को पीएफएमएस/ डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति, वर्दी, स्कूल बैग व स्टेशनरी भत्ता की राशि का लाभ मिलेगा. यह राशि कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को 3 महीने में एक बार दी जाती है.

Scholarship

पोर्टल पर अपलोड करें जानकारी

शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों के मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि इस योजना के तहत लाभ उठाने के लिए वन स्कूल एप पोर्टल पर छात्रों का पूर्ण डाटा अपलोड करें. इसमें फैमिली आईडी नंबर, छात्र का बैंक अकाउंट नंबर, बैंक IFSC कोड और बैंक के नाम सहित पूरी जानकारी अपलोड करनी होगी.

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र मलिक ने कहा कि सभी बच्चों के बैंक अकाउंट डिटेल्स और फैमिली आईडी की जानकारी पोर्टल पर अपडेट करवाई जा रही है. उन्होंने बताया कि अधूरी जानकारी अपलोड होने पर पात्र बच्चा छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित रह जायेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

इन बच्चों के खुलेंगे बैंक अकाउंट

अधिकारी वीरेंद्र मलिक ने बताया कि सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा में एडमिशन लेने वाले छात्रों के बैंक अकाउंट खुलवाएं जाएंगे. यह प्रक्रिया स्कूल मुखियाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि छात्रवृत्ति व अन्य भत्ता राशि बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.