हरियाणा के विद्यालयों में 23 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, स्कूल शिक्षा निदेशालय के आदेश जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा (Haryana) समेत देश के कई राज्य आजकल जबरदस्त गर्मी का सामना कर रहे हैं. गर्मी के चलते आम जन मानस का जीना दुश्वार हो चुका है. हालात दिन- ब- दिन बद्तर होते जा रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं. इसी के चलते प्रदेश के 15 जिलों के स्कूल हीट वेव (Heat Wave) और भीषण गर्मी के चलते बंद है.

Bank Holidays

23 मई को रहेगा अवकाश

हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी किए जा चुके हैं. यह आदेश निदेशक, एससीईआरटी, गुरुग्राम समेत सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला एलीमेंट्री शिक्षा अधिकारियों, ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों और ब्लॉक एलीमेंट्री शिक्षा अधिकारियों को जारी किए गए हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

सिरसा का तापमान पहुंचा 47 डिग्री के पार

बता दें कि मौसम विभाग द्वारा भीषण गर्मी के चलते हरियाणा, पंजाब के 14- 14 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है. बात करें यदि चंडीगढ़ के न्यूनतम तापमान की तो यह शिमला के अधिकतम तापमान से भी अधिक दर्ज किया गया है. सिरसा जिले का अधिकतम तापमान लगातार तीसरे दिन 47 डिग्री को पार कर गया. बाकी जिलों में भी दिन के अधिकतम तापमान में कोई कमी नहीं हो रही है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts