हरियाणा में स्कूली बच्चों की हो गई मौज! इस महीने बंपर छुट्टियां; यहाँ देखें मार्च हॉलिडे लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में इस समय परीक्षाओं का दौर चल रहा है. राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं का संचालन करवाया जा रहा है. इसके अतिरिक्त, विद्यालय स्तर पर भी परीक्षाएं शुरू हो चुकी है. आम तौर पर विद्यार्थियों को छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार रहता है. वर्तमान समय में विद्यार्थियों की परीक्षाएं चल रही है, जिसके चलते विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव है, लेकिन परीक्षाओं के बाद होने वाली छुट्टियों (Haryana School Holidays) से उन्हें कुछ राहत जरूर मिलेगी. इसी बीच राज्य के राजकीय विद्यालयों में मार्च माह के अवकाश घोषित किए गए हैं.

School Holiday

8 दिन बंद रहेंगे स्कूल

महीने के दूसरे शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 8 दिन विद्यालय बंद रहेंगे. अगले महीने होली, शहीदी दिवस और ईद उल फितर का त्यौहार भी मनाया जाएगा, जिसके चलते स्कूल बंद रहेंगे. मार्च के महीने में स्कूलों का समय 8 से 2:30 बजे तक रहेगा. दूसरी तरफ वार्षिक परीक्षाओं का भी आयोजन करवाया जाएगा. मार्च के महीने में ही विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित किया जाएगा. 1 अप्रैल 2025 को स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा.

इन दिनों रहेगा अवकाश

  • 02 मार्च : रविवार
  • 08 मार्च : दूसरा शनिवार
  • 09 मार्च : रविवार
  • 14 मार्च : होली (फाग) शुक्रवार
  • 16 मार्च : रविवार
  • 23 मार्च : रविवार/शहीदी दिवस
  • 30 मार्च : रविवार
  • 31 मार्च : ईद उल फितर सोमवार
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts