हरियाणा के स्कूली विद्यार्थियों को अबकी बार समय पर मिलेगी मुफ्त किताबें, इंतजार से मिलेगी राहत

चंडीगढ़ | हरियाणा के स्कूली विद्यार्थियों (Haryana School) के लिए राहत भरी खबर आई है. अबकी बार विद्यार्थियों को हर बार की तरह किताबों के लिए तरसना नहीं पड़ेगा. सर्व शिक्षा अभियान के तहत, सभी विद्यार्थियों को समय पर किताबें उपलब्ध करवा दी जाएंगी. इसके लिए तैयारी तेज कर दी गई है. इनकी छपाई का काम चल रहा है. इसके बाद, इन्हें जल्द ही स्कूलों में सप्लाई कर दिया जाएगा.

Books

इंतजार से मिलेगी राहत

आमतौर पर देखने को मिलता है कि विद्यार्थियों को काफी लंबा समय बीत जाने के बाद भी किताबें समय पर नहीं मिल पाती हैं. ऐसे में उनकी पढ़ाई तो बाधित होती ही है. साथ ही, साल भर का शेड्यूल भी बिगड़ जाता है. उधर, शिक्षकों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन अबकी बार शैक्षणिक सत्र 2025- 26 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को किताबों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. सत्र की शुरुआत से ही सरकार द्वारा पहली से 8वीं तक के विद्यार्थियों को सर्व शिक्षा अभियान के तहत मुफ्त किताबें उपलब्ध करवा दी जाएंगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

मार्च के दूसरे सप्ताह तक पहुंचेंगी किताबें

अनुमान है कि मार्च 2025 के दूसरे सप्ताह तक इन्हें स्कूलों में भेज दिया जाएगा. इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक की तरफ से सभी सरकारी स्कूलों के मुखिया, प्रभारी और प्रधानाचार्यों को अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि समय पर स्कूल में किताबें उपलब्ध करवाई जा सकें.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts