कच्चा बादाम गाने का हरियाणवी वर्जन मजा रहा है धूम, 34 लाख से अधिक लोंगो ने देखा वीडियो

चंडीगढ़ । सोशल मीडिया पर कच्चा बादाम सॉन्ग काफी वायरल हो चुका है. रील्स हो या फिर स्टोरी हर जगह लोग इस गाने को अपने डांस के साथ शेयर कर रहे हैं. यह गाना इतना वायरल हो चुका है कि अमेरिका से लेकर फिजी तक सभी लोग इस गाने में बिजी है. इस गाने का हैंगओवर लोगों के सिर चढ़ रहा है.

song

कच्चा बादाम सॉन्ग का हरियाणवी वर्जन हुआ लॉन्च

बता दें कि अभी हाल ही में इस गाने का हरियाणवी वर्जन भी लॉन्च किया गया है. यह भी काफी धूम मचा रहा है. इस गाने को लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. हरियाणवी सिंगर द्वारा यह गाना रैप वर्जन में गाया गया है, जो लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कच्चा बदाम खाने को एक बिल्कुल अलग अंदाज में पेश किया गया है. बता दें कि यह मूल गाना बंगाली भाषा में है.

जिस तरीके से इस गाने को पेश किया गया है वह लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वायरल हुए वीडियो को Bajewala Records Haryanvi नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है. इस वीडियो पर 34 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वही 91 हजार लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है, वही इस वीडियो पर कमेंट की बात की जाए तो कमेंट्स की बौछार हुई है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह वाकई में बहुत शानदार वीडियो है वही एक यूजर ने लिखा के असली मजा तो बंगाली में ही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.