सपना चौधरी का नया गाना मचा रहा है धमाल, हरियाणवी डांसर का दबंग अवतार देख उड़ जाएंगे आपके होश

चंडीगढ़ । बिग बॉस फेम और हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के प्रशंसक हरियाणा ही नहीं अपितु पूरे देश भर से हैं. सपना के प्रशंसकों को उनके नए गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है. उनके गाने इंटरनेट पर रिलीज होते ही धमाल मचा देते है. हाल ही में सपना चौधरी का नया गाना ‘पट्टा गोली का’ रिलीज हुआ है जो यूट्यूब पर 12 नंबर पर ट्रेंड हों रहा है. इस गाने में डांसिंग क्वीन सपना एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही है.

sapna

इस गाने में सपना चौधरी हाथों में दोनाली बंदूक लिएं कमर पर कारतूस की बेल्ट बांधे बिल्कुल दबंग स्टाइल में नजर आ रही है. इस गाने में सपना एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं जो गुंडों से लड़ने के लिए हथियार उठा लेती है. गांव की इस दबंग लड़की पर एक पुलिस वाले का दिल आ जाता है और वह उसके साथ जिंदगी जीने का ख्वाब देखने लगता है. इसके अलावा इस गाने में सपना चौधरी अपने जोरदार ठुमकों से सभी का दिल जीत रहीं हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 393 सरकारी स्कूलों की बड़ी लापरवाही, शिक्षा विभाग ने जारी किया अल्टीमेटम

‘पट्टा गोली का’ गाना दो दिन पहले ही यानि कि 3 दिसंबर को बैंब बीट्स हरियाणवी नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. इस गाने को अब तक 1,645,957 बार देखा जा चुका है.इस गाने में सपना के साथ एक्टिंग करते आमीन बरोडी नजर आ रहे हैं. इस गाने को अपनी आवाज सोमवीर कथूरवाल ने दी है, वहीं इसके लिरिक्स आमीन बरोडी ने लिखे हैं. सपना के इस गाने का म्यूजिक अमन जाजी ने कंपोज किया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.