करोड़ों की मालकिन है हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी, जानिए कुल संपत्ति

गुरुग्राम । हरियाणा की डांसर क्वीन सपना चौधरी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है. बता दे कि जब सपना चौधरी 18 साल की थी,तब उनके पिता का निधन हो गया था. सपना चौधरी का बचपन बहुत गरीबी में बीता. इनका जन्म हरियाणा के रोहतक में हुआ था. उनके पिता एक कंपनी में काम किया करते थे. वह बच्चों में सबसे बड़ी थी जिस वजह से सारी जिम्मेदारी उन पर आ गई. सपना चौधरी को बचपन से ही डांस का काफी शौक था.

Sapna Choudhary

करोड़ों की मालकिन है सपना चौधरी

उसके बाद उन्होंने अपने घर की हालत को देखते हुए डांस करना शुरू किया. उन्होंने ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साथ काम करना शुरु कर दिया. शुरुआती समय में सपना चौधरी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा,  परंतु अब सपना चौधरी ने ना केवल हरियाणा में बल्कि पूरे इंडिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है.

आज सपना चौधरी एक शो को करने के लिए 25 से 50 लाख रुपए चार्ज करती है. सपना चौधरी का नया गाना कुछ ही दिनों में रिकॉर्ड बना देता है. उन्होंने हरियाणवी गानों के साथ साथ कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. वही वह फेमस रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सपना चौधरी ने 50 करोड रुपए की संपत्ति अर्जित की है. सपना चौधरी ने वीर साहू के साथ शादी कर ली.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.