सोनाली फोगाट और सपना चौधरी का मुकाबला, जाने किसका पलड़ा है भारी

सोनीपत । हाल ही में हरियाणा बीजेपी की तेज तर्रार नेत्री सोनाली फोगाट का एक नया गाना लांच हुआ है. इस गाने का नाम अफीम है. आजकल बिग बॉस फेम सोनाली फोगाट मुंबई में अपनी कुछ आने वाली फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं. मुंबई में सोनाली फोगाट अपने आडू के बाग को काफी याद करती हैं. सोनाली फोगाट अपने इस नए अफीम गाने की एल्बम में एक नए रूप में दिखाई दे रही हैं.

sapna and sonali

सोनाली फोगाट की एक पुरानी प्रतिद्वंदी भी है, जिसका नाम सपना चौधरी है, जो हरियाणा की मशहूर डांसर है. अब सोनाली फोगाट को अपनी पुरानी प्रतिद्वंदी सपना चौधरी से कड़ी टक्कर मिल रही है. हालांकि आजकल सपना चौधरी स्टेज शो नहीं कर रही है, परंतु सपना चौधरी के इंटरनेट मीडिया पर क्लिप्स बहुत हिट हो रहे हैं. सपना चौधरी का एक नया गाना पियाजी लादो घाघरा इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. सोनाली फोगाट का नया गाना अफीम भी धमाल मचाने में पीछे नहीं है. लेकिन अब कौन आगे निकलता है यह तो प्रशंसकों पर निर्भर करता है.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts