फरीदाबाद में वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, नए सिरे से बनेगी यह 7 सड़क

फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां NIT क्षेत्र में लंबे समय से बदहाल स्थिति में पड़ी सोहना- पाखल रोड़ समेत 7 प्रमुख सड़कों का नवनिर्माण किया जाएगा. इन सड़कों का नए सिरे से निर्माण कार्य पूरा होने पर हजारों वाहन चालकों को राहत पहुंचेगी.

Smart Sadak Road

टोल रोड की हालत खराब

बता दें कि सोहना- पाखल जोकि एक टोल रोड हैं और इस सड़क मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन आवागमन करते हैं. इतनी बड़ी संख्या में ट्रैफिक होने के बावजूद यह सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति से जूझ रही है. यह रोड औद्योगिक क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों को जोड़ने का प्रमुख रास्ता है. जिसके चलते सड़क पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक दबाव बना रहता है.

इस सड़क मार्ग सहित कई अन्य सड़कों की बदहाल स्थिति से छुटकारा दिलाने के लिए लोग लंबे समय से प्रशासन के सामने मांग उठाते आ रहे थे जिसके बाद हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड ने सड़कों का नवनिर्माण और विशेष मरम्मत कराने की योजना तैयार करते हुए टेंडर जारी कर दिया है.

यह भी पढ़े -  Al-Falah University Faridabad Jobs: फरीदाबाद में इन पदों पर निकली वैंकेसी, जल्दी से करें आवेदन

वैकल्पिक मार्गों की होगी व्यवस्था

हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता शशि भूषण ने बताया कि 7 सड़कों का नवनिर्माण और विशेष मरम्मत कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और दो महीने में इस काम को पूरा कर लिया जाएगा. निर्माण कार्य के दौरान लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक रूट्स की व्यवस्था की जाएगी. ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.