इस लुटेरे के अंदाज को जानकर होगी हैरानी, बस स्टैंड पर भोलेभाले लोगों को इस तरह बनाता था शिकार

फरीदाबाद | हरियाणा सहित देशभर में लुटेरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. लोगों को लुटने के लिए ये लोग नित नई तकनीक ईजाद करते हैं और सामने वाले को भनक लगती है तब तक उसका सारा माल लूटकर रफूचक्कर हो जाते हैं. औद्योगिक नगरी फरीदाबाद से क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे ही लुटेरे को काबू में लिया है जो लोगों को नींद की गोलियां खिलाकर लूटता था. पुछताछ के दौरान आरोपी ने कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं.

Loot

जेल में हुआ गिरोह से संपर्क

क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपी काम की तलाश में 10 साल पहले गांव से दिल्ली आया था. किसी तरह आरोपी ऐसे लोगों के सम्पर्क में आ गया जो लोगों को लूटने का काम करते थे. इस दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया और उसे दो साल के लिए जेल भेज दिया गया. जेल में रहने के दौरान आरोपी की पहचान नशा पिलाकर या सुंघाकर लूटपाट करने वाले गिरोह से हो गई. इसके बाद आरोपी ने जेल से बाहर आते ही इस तरीके से लोगों को लूटना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़े -  बल्लभगढ़- पलवल को मिलेगा मॉडल रोड का तोहफा, मुंबई एक्सप्रेसवे व जेवर एयरपोर्ट से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

बस स्टैंड पर करता था शिकार

आरोपी ने क्राइम ब्रांच को बताया कि वह 50 रुपये में 100 एमजी की नींद की गोली का एक पत्ता खरीद लेता है और चार गोलियों को पीसकर एक पुड़िया से एक शिकार करता है. उसका निशाना ज्यादातर बस स्टैंड पर आने वाले पुरूष ही रहते थे. वह बस स्टैंड के आसपास गांव जानें वालों पर नजर रखता था. इस दौरान वह उनसे बातचीत करते हुए दोस्ती बढ़ा लेता था और फिर उन्हें नशीली चाय पिलाकर अपना शिकार बनाता था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.