फरीदाबाद के पवित्र कुंड पातालगंगा में स्नान से दूर होंगे दुख, त्रेता युग से जुड़ा मंदिर का इतिहास

फरीदाबाद, Parson Mandir Kund | हरियाणा के फरीदाबाद जिले के अरावली की पहाड़ियों में परसोंन नामिक प्रसिद्ध मंदिर है, जो काफी प्राचीन है. धार्मिक आस्था का केंद्र माने जाने वाले इस मंदिर में एक विशेष कुंड है जिसे लोग पातालगंगा और पाराशर गंगा के नाम से जानते हैं. ऐसा माना जाता है कि यहाँ का जल दिव्य है और चमत्कारी है.

Faridabad Parson Mandir Kund

नकारात्मक ऊर्जा होगी ख़त्म

इस कुंड में नहाने से सभी प्रकार के चर्म रोग, मानसिक और शारीरिक परेशानियां दूर हो जाती हैं. ऐसी मान्यता है कि यहाँ डुबकी लगाने से जीवन की सारी समस्या दूर हो जाती है और शरीर से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है. इस बारे में जानकारी देते हुए मंदिर के महंत अमर दास ने बताया कि यह स्थान एक तपोस्थल माना जाता है. इसका काफी धार्मिक महत्व है. इस कुंड में स्नान करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते हैं.

सभी बाधाएं होंगी दूर

ऐसी मान्यताएं है कि वायु दोष, भूत- प्रेत, बाधा या शारीरिक बीमारियां सभी इस पानी में स्नान करने से दूर हो जाती हैं. इस कुंड का जल 12 महीने उपलब्ध रहता है. इसे गंगा जल के समान पवित्र माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि यहाँ का पानी महर्षि पाराशर की स्थापना से प्रकट हुआ है. तब से लेकर अब तक यह कुंड आस्था का केंद्र बना हुआ है.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद- गुरुग्राम के बीच आवागमन बनेगा आसान, इस रूट से होते हुए बनेगी एक और नई सड़क

लोगों की गहरी आस्था

मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की इस मंदिर के प्रति गहरी आस्था है. दूर- दूर से लोग यहाँ अपनी मन्नतें पूरी करने के लिए आते हैं और यहाँ के कुंड में स्नान करके स्वयं को शुद्ध और स्वस्थ महसूस करते हैं. इसे एक चमत्कारी स्थान के रूप में भी देखा जाता है. इसका इतिहास त्रेता युग और द्वापर युग से जुड़ा हुआ बताया जाता है. हालांकि, हरियाणा ई- खबर की दावों की पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts