फरीदाबाद के इस मंदिर में दर्शन मात्र से सभी मनोकामनाएं होगी पूर्ण, हजारों साल पुराना है इतिहास

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद जिले के कोट गांव में स्थित बाबा लटाधारी मंदिर (Baba Latadhari Temple) हजारों साल पुराना एक ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है. श्रद्धालुओं की इस मंदिर के प्रति गहरी आस्था है. ऐसा माना जाता है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से यहां कोई इच्छा मांगते हैं, उनकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है.

Latadhari Temple Faridabad

चमत्कारी मंदिर

मंदिर के इतिहास के बारे में पुजारी नारायण दास ने बताया कि वह पिछले 20 सालों से यहां पूजा- अर्चना कर रहे हैं. उन्होंने इस मंदिर से जुड़ी कई चमत्कारी घटनाएं देखी और सुनी हैं. पहाड़ियों के बीच स्थित इस मंदिर में कई बार ऐसी घटनाएं हुई हैं, जब किसी बड़ी दुर्घटना को किसी अदृश्य शक्ति ने टाल दिया. कई बार ट्रैक्टर पलटने के बावजूद भी किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ.

शांत और आध्यात्मिक वातावरण

बताया जाता है कि प्राचीन गुफा में स्थित इस मंदिर में बाबा लटाधारी ने कठोर तपस्या की थी. आज भी वह स्थान मौजूद है जहां बाबा ने तपस्या की थी. यहां का वातावरण काफी शांत और आध्यात्मिक है. जो भक्त यहां पहुंचते हैं, उन्हें असीम शांति का एहसास होता है. मंगलवार के दिन यहां विशेष पूजा- अर्चना होती है, जिसमें दूर- दूर से श्रद्धालु आकर बाबा का आशीर्वाद लेते हैं. किसी भी अच्छे कार्य से पहले श्रद्धालु यहां आकर माथा टेकते हैं. किसी विशेष त्यौहार पर यहां भंडारे और विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है. यह मंदिर कोट गांव के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में 39 साल से लोगों के दिलों पर राज कर रही कन्हैया लाल की चाय, रोज बिकते हैं 800 कप
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts