फरीदाबाद के वर्ल्ड स्ट्रीट की खूबसूरती देख हो जाएंगे मदहोश, खाने- पीने के शौकीन और सेल्फी लवर्स का नया ठिकाना

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में घूमने की योजना बनाई है, तो एक बार वर्ल्ड स्ट्रीट का विजिट अवश्य करें. फरीदाबाद की सबसे मशहूर और खूबसूरत जगहों में इसकी गिनती होती है. यहां दिन ही नहीं बल्कि रात में भी रौनक बनी रहती है. यहां बच्चों की मस्ती के लिए झूले सहित कई अन्य मनोरंजन के साधन मिलेंगे. लंदन बस झूला में घूमने पर दो राउंड के लिए 150 रुपए फीस लगती है. वहीं, आईसक्रीम झूला में भी 150 और कार झूला में 200 रुपए किराया देना पड़ता है.

Faridabad World Steat

खाने- पीने की शानदार सुविधाएं

वर्ल्ड स्ट्रीट में खाने- पीने के शौकीन लोगों के लिए कई शानदार रेस्टोरेंट मौजूद हैं. जहां आप चाय- कॉफी से लेकर तरह- तरह के फास्ट फूड और हरियाणा के देशी खाने तक का मजा ले सकते हैं. शाम के समय यहां की रौनक और खाने की खुशबू माहौल को और ज्यादा रोमांचक बना देती है. फोटो और रील्स बनाने के शौकीन लोगों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है. यहां हर कोने पर खूबसूरत सेल्फी प्वाइंट्स बनाए गए हैं जहां आप अपने दोस्तों और परिजनों के साथ फोटो लेकर इस दौरे को यादगार बना सकते हैं.

दिखने में हूबहू कनॉट प्लेस

फरीदाबाद का वर्ल्ड स्ट्रीट हूबहू दिल्ली के कनॉट प्लेस की तर्ज पर तैयार किया गया है. इसका डिजाइन और माहौल बिल्कुल कनॉट प्लेस जैसा ही है. इसलिए यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने और तस्वीरें लेने आते हैं. शाम के समय स्ट्रीट वर्ल्ड में चारों ओर जगमगाती रंग- बिरंगी लाइटें इसकी खूबसूरती में चार- चांद लगा देती है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: 12 जून से फरीदाबाद- गुरुग्राम के बीच फ्री हो जाएगा सफर, टोल वसूली कंपनी का खत्म हो रहा करार

कई हरियाणवी गानों की शूटिंग का गवाह

त्यौहारों पर स्ट्रीट वर्ल्ड एक अलग ही अंदाज में नजर आता है. यहां हर त्यौहार के हिसाब से सजावट की जाती है. नए साल पर तो यहां की रौनक और भी बढ़ जाती है, जब चारों तरफ सिर्फ मस्ती और उत्सव का माहौल होता है. इस जगह की खूबसूरती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां पर कई बॉलीवुड और हरियाणवी गानों की शूटिंग हो चुकी है.

यहां पर जगह- जगह लगी कुर्सियां और अनोखा सेटअप लोगों को रास आ रहा है और इनपर बैठकर लोग जमकर सेल्फी और फोटो लेते हैं. यहां की खूबसूरती देखकर आपके शरीर में एक नई उर्जा का संचार होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.