फरीदाबाद की इस मार्केट में कौड़ियों के भाव मिल रहे ब्रांडेड प्रोडक्टस, सर्दियों के कपड़ों के लिए एकदम बेस्ट प्लेस

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सेक्टर- 12 की तिब्बत मार्केट में हर साल इस सीज़न में सर्दियों के कपड़े खरीदने वालों का जमघट लगता है. अब की बार भी यहाँ बेहतरीन क्वालिटी और कम कीमत पर सर्दियों के कपड़े बेचे जा रहे हैं. यहाँ मिलने वाले कपड़ों की गुणवत्ता काफी बेहतरीन होती है. यही कारण है कि दिल्ली- एनसीआर और आसपास के इलाकों के लोग भी यहाँ कपड़े खरीदने के लिए आते हैं.

Cloth Market Delhi Kapda

वैरायटी और क्वालिटी भी शानदार

यहाँ मिलने वाले कपड़ों की वैरायटी काफी ज्यादा होती है, वहीं क्वालिटी के हिसाब से इनका दाम भी काफी कम होता है इसीलिए लोग यहाँ से जमकर खरीददारी करते हैं. यहाँ कपड़े खरीदने आई ग्राहक मीना ने बताया कि वह बल्लभगढ़ के नंगला रोड से आई है. हर साल वह यहाँ से बेहतरीन क्वालिटी का कपड़ा खरीद कर ले जाती है. यहाँ मिलने वाली चीज़ें ब्रांडेड तो होती ही हैं, साथ ही उनके प्राइस भी ठीक होते हैं. अन्य मार्केट में मिलने वाले कपड़ों की तुलना में यहाँ का कपड़ा काफी ज्यादा अच्छा होता है.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद के इन इलाकों में गहराएगा पानी का संकट, 36 घंटे बाधित रहेगी जलापूर्ति

मिलते हैं भारतीय प्रोडक्ट्स

इसी प्रकार फरीदाबाद से आए ग्राहक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह हर साल इस मार्केट से खरीदारी करने के लिए आते हैं. यहाँ बहुत सारे स्टॉल लगे हैं, जहां जबरदस्त और बेहतरीन डिजाइन के कपड़े मिलते हैं. वहीं बल्लभगढ़ के तिगांव से कपड़ा खरीदने आए ग्राहक सुनील ने बताया कि यहाँ मिलने वाले कपड़े की क्वालिटी अच्छी होती है. उनके यहाँ के स्थानीय बाजार में ऐसी क्वालिटी नहीं मिलती. हालांकि, पहले यहाँ चीन के कपड़े ज्यादा मिलते थे, लेकिन अब यहाँ ज्यादातर भारतीय उत्पाद ही मिलते हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts