फरीदाबाद में 20 गांवों के हजारों लोगों का सफर होगा आसान, नए साल पर संवरेगी इन सड़कों की सूरत

फरीदाबाद | हरियाणा की औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के पृथला विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां 4 गांवों की 5 जर्जर सड़कों का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा, जिससे इन गांवों की 20 हजार से ज्यादा आबादी को खस्ताहाल सड़कों से निजात मिलेगी और उनका सफर आसान हो जाएगा. इन सड़कों के निर्माण पर 3 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी. फरवरी 2025 में इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

Road Sadak

गढ्ढों में तब्दील हो चुकी सड़कें

पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव छांयसा, मोहना, मलेरना, सागरपुर, साहूपुरा को जोड़ने वाली करीब 12 किलोमीटर लंबी सड़कें पिछले कई सालों से बदहाल स्थिति का सामना कर रही है. लंबे समय से इन सड़कों का निर्माण नहीं किया गया है. इस कारण सड़कें बिल्कुल खस्ताहाल में पहुंच चुकी है. फिलहाल, सड़कें कम और गढ्ढे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं. खासकर बारिश के मौसम में जलभराव के चलते यहां लोग गढ्ढों में गिरकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. इन सड़कों पर आवाजाही के दौरान लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

हजारों लोगों को मिलेगी राहत

लोगों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली इन खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत को लेकर कई बार प्रशासन और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं. गांव छांयसा और मोहना में सड़क पूरी तरह से गढ्ढों में तब्दील हो चुकी है. ऐसे में लंबे समय बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने इन सड़कों का नए सिरे से निर्माण करने का फैसला लिया है, जिससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी.

लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर लगा दिया गया है. जनवरी में टेंडर ओपन होगा. इसके बाद, सड़क निर्माण कार्य को हरी झंडी दिखा दी जाएगी. इस योजना पर करीब 4 करोड़ रूपए की लागत राशि खर्च होगी- प्रदीप संधू, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

यह भी पढ़े -  Al-Falah University Faridabad Jobs: फरीदाबाद में इन पदों पर निकली वैंकेसी, जल्दी से करें आवेदन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.