फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में आकर्षण का केंद्र बना ‘चिराग से निकला जिन्न’, लोगों का हो रहा खूब मनोरंजन

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले (Surajkund Mela) में इस बार भी देश- विदेश के कलाकार अपनी कला और संस्कृति से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं. यहाँ राजा- महाराजाओं के दौर की प्रसिद्ध बहरूपिया कला भी लोगों को देखने को मिल रही है. राजस्थान के मनोज और उनके 6 भाई सदियों पुरानी इस विलुप्त होती कला को जीवंत बनाए हुए हैं और मेले में अपने अनोखे अंदाज से लोगों का दिल जीत रहे हैं.

Faridabad Jinna compressed

राजाओं के दौर की कला को संजो रहे कलाकार

एक समय था जब बहरूपिया कला राजा- महाराजाओं के लिए मनोरंजन का प्रमुख साधन थी. इस कला में कलाकार अलग- अलग रूप धारण कर लोगों को हंसाते और लुभाते थे. समय के साथ यह कला विलुप्त होती जा रही है, लेकिन इस कला से जुड़े परिवार अब इसे जीवंत बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. मनोज और उनके परिवार ने अपने बुजुर्गों से इस कला को सीखा है.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में बारिश से निपटने का प्लान, हर जोन में 24x7 इमरजेंसी टीम तैनात

बहरूपिया जिन्न बना लोगों की पसंद

सूरजकुंड मेले में बहरूपिया बने मनोज जिन्न का वेश धारण कर बच्चों और बड़ों को खूब लुभा रहे हैं. उनका कहना है कि उनके दादा शिवराज भी बहरूपिया कला के बड़े कलाकार थे और उन्होंने राजाओं के दरबार से लेकर विदेशों तक इस कला को प्रस्तुत किया था. मनोज ने यह कला अपने दादा से सीखी और इसके लिए स्कूल तक छोड़ दिया. आज वह इस विरासत को आगे बढ़ाने में जुटे हुए हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts