NCR के इस शहर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, दिल्ली के भारत मंडपम की तर्ज पर होगा तैयार

फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद (Faridabad) के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां नगर निगम द्वारा दिल्ली में स्थित भारत मंडपम की तर्ज पर कन्वेंशन सेंटर तैयार किया जाएगा. इसको नगर निगम के पुराने निगम सभागार के स्थान पर बनाया जायेगा. इसके साथ ही, निगम द्वारा सेक्टर- 88 में रिसोर्स सेंटर कम लाइब्रेरी भी तैयार की जाएगी. यह लाईब्रेरी पूरी तरह से डिजिटल होगी.

Digital Library

जल्द शुरू होगा प्रोजेक्ट

निगम आयुक्त ए मोना श्रीनिवास ने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों को जल्द- से- जल्द टेंडर लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है. उन्होंने भारत मंडपम का दौरा करके लौटे निगम अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह आदेश दिया. टीम से पूरी जानकारी लेने के बाद प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं.

हजारों लोगों को मिलेगी बैठने की सुविधा

ए मोना श्रीनिवास ने बताया कि नगर निगम सभागार की बिल्डिंग पूरी तरह से कंडम हो चुकी है, जिसके चलते निगम की कमाई का जरिया बंद हो चुका है. पहले यहां होने वाले कार्यक्रमों से निगम को कमाई होती थी, लेकिन अब यह बंद हो चुकी है. इसलिए यहां पिछले काफी लंबे समय से कन्वेंशन सेंटर बनाने की तैयारियां चल रही है.

उन्होंने बताया कि नए कन्वेंशन सेंटर में दो हजार से ज्यादा लोगों को आराम से बैठकर कार्यक्रम देखने की सुविधा मिलेगी. इस सेंटर को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, ताकि लोगों को और ज्यादा सुविधाएं मिलें. यहां औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े लोग भी अपने कार्यक्रम का आयोजन करवा सकेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.