फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां सेक्टर 12 और 15 डिवाइडिंग रोड पर एक बार फिर काम शुरू होने जा रहा है. इससे वाहन चालकों को राहत मिलेगी. दरअसल, यहां पर चालू काम को मशीन खराब होने के कारण रोक दिया गया था, जिसे अब ठीक कर लिया गया है.
बारिश होने के कारण सड़के गीली हो चुकी है, इसलिए ऊपर की परत तो नहीं हटाई जा सकती, लेकिन रोड सूखने के बाद काम शुरू हो जाएगा.
चालक हो रहे परेशान
अधूरे काम के कारण वाहन चालकों को बहुत ही ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क गीली होने के कारण वहां फिसल रहे हैं. कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं. इसके अलावा, बड़े वाहनों के जाने से सड़क पर धूल उड़ती है, जिस कारण आगे कुछ दिखाई नहीं देता.
जल्द शुरू होगा काम
फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता के एस पठानिया का कहना है कि कार्य में अब किसी प्रकार की कोई देरी नहीं की जाएगी. 1 से 2 दिन के अंदर काम को शुरू कर दिया जाएगा. जाम से निजात पाने के लिए नीलम पुल पर नर्सरी के पास सिर्फ स्लिप रोड भी बनाई गई है. फिलहाल, इसे यातायात के लिए नहीं खोला गया है. जल्द ही, आगमन शुरू हो जाएगा.
