फरीदाबाद की इस सड़क पर भारी वाहनों की एंट्री पर लगी रोक, एलिवेटेड रोड का हो रहा निर्माण

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां मोहना रोड पर एलिवेटेड रोड (Elevated Road) निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतः रोक लगा दी गई है, ताकि निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक जाम की स्थिति न हो और निर्माण कार्य सुचारू रूप से चलता रहे. यहां भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए निर्माण एजेंसी की ओर से सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, जो आंबेडकर चौक पर ही भारी वाहनों को रोक रहे हैं.

Elevated Road

दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा मोहना रोड 

बल्लभगढ़ में आगरा- मथुरा रोड से दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले मोहना एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. इसके निर्माण पर 256 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर मोहना रोड पर ट्रैफिक जाम की जकड़न से छुटकारा मिलेगा. करीब 2.75 किलोमीटर लंबा यह रोड मोहना रोड के ऊपर से होकर गुजरेगा. यह दशहरा मैदान से शुरू होकर मोहना रोड स्थित आदर्श नगर थाने के पास उतरेगा.

पुलिसकर्मियों की तैनाती

मोहना एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए चंदावली चौक और आंबेडकर चौक पर बड़े- बड़े पत्थरों को लगाकर भारी वाहनों की एंट्री पर पूर्णतः रोक लगाई गई थी. इसके बावजूद, भारी वाहन रॉग साइड या गलियों से होकर आवाजाही कर रहे थे. उसी को रोकने के लिए निर्माण कंपनी की ओर से सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. इसके साथ ही, सहयोग करने के लिए इस चौक पर पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.