फरीदाबाद में किसान गेंदे के फूल की खेती कर कमा रहे अच्छा मुनाफा, मिलेगी इतनी सब्सिडी

फरीदाबाद | हरियाणा के जिला फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लौच गांव में किसान गेंदे के फूल की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. किसानों ने बताया कि फूल की खेती में पानी कम लगता है. धान और गेहूं की खेती में पानी अधिक लगता है और मुनाफा भी कम होता है लेकिन गेंदा फूल (Mari Gold) की खेती पर सरकार की ओर से सब्सिडी मिलने से किसानों को अच्छा मुनाफा होता है.

Gende Ka Phool Marigold

70 फीसदी मिलती है सब्सिडी

एक एकड़ जमीन में फूलों की खेती में 15 से 20 हजार रुपये की लागत आती है. अगर मुनाफे की बात करें तो किसान सालाना 1 लाख रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक का मुनाफा कमाते हैं. इसके चलते सरकार किसानों को फूलों की खेती पर 70 फीसदी सब्सिडी देती है, जिससे किसानों की लागत कम हो जाती है और वे अच्छा मुनाफा कमाते हैं.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में कूड़ा संकट खत्म करने की तैयारी, 1350 टन क्षमता वाले प्लांट होंगे तैयार

90 रुपये किलो बिक रहा फूल

मौजूदा समय में शादियों में गेंदे के फूल की अच्छी मांग है, पहले जो गेंदा फूल 15 से 20 रुपये किलो बिकता था वह अब 90 रुपये किलो बिक रहा है. फिलहाल, किसान काफी खुश हैं और लोगों को खेती करने को प्रसारित कर रहे हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.