फरीदाबाद से वाहन चालकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इन इलाकों में तैयार होगी स्मार्ट रोड

फरीदाबाद | हरियाणा के औद्योगिक नगरी फरीदाबाद से वाहन चालकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां स्मार्ट रोड परियोजना को आगे बढ़ते हुए नगर निगम द्वारा ओल्ड फरीदाबाद और तिगांव विधानसभा क्षेत्र में 20- 20 किलोमीटर लंबी स्मार्ट सड़कें बनाई जाएगी. इस परियोजना को फरीदाबाद के 100 किलोमीटर लंबे स्मार्ट रोड मास्टर प्लान का हिस्सा बनाया गया है.

Sadak Road 3

नगर निगम ने इस परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने का काम शुरू कर दिया है. निगम द्वारा स्मार्ट सड़क के साथ- साथ फुटपाथ और साईकिल ट्रैक भी बनाए जाएंगे. इन दोनों इलाकों में स्मार्ट रोड बनने से कनेक्टिविटी में सुधार होने के साथ स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलेगा.

सेंसर युक्त होगी लाइटें

फरीदाबाद नगर निगम ने दावा करते हुए कहा कि दोनों इलाकों में सेंसर युक्त एलईडी और ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएगी. इससे ट्रैफिक सिग्नल और सेंसर ट्रैफिक दबाव के हिसाब से अपने आप चालू और बंद होंगे. इससे ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी. स्मार्ट रोड के साथ भूमिगत कॉरिडोर का निर्माण किया जायेगा.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद की जनता के लिए आई राहत, 18 करोड़ से सीवर ओवरफ्लो की समस्या होगी खत्म

रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

इसमें बिजली, पानी, सीवर और इंटरनेट केबल के लिए सड़कों के नीचे अलग से चैनल बना होगा, जिससे बार- बार सड़क खोदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. इसके अलावा, दोनों इलाकों में स्मार्ट रोड के किनारे रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा. इससे बारिश का पानी संचयन हो सकेगा और सड़क पर जलभराव से छुटकारा मिलेगा.

दोनों जगहों पर स्मार्ट रोड निर्माण के लिए टेंडर लगा दिए गए है. 20- 20 किलोमीटर रोड का निर्माण किया जायेगा. अगले महीने से काम शुरू होने की पूरी उम्मीद है- धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त नगर निगम

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.