सूरजकुंड मेला देखने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी, टिकट पर मिलेगी 40 फीसदी की छूट

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सूरजकुंड (Surajkund Mela 2025) में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय हस्त- शिल्प मेले से पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. हरियाणा पर्यटन विभाग ने सूरजकुंड मेले में लोगों के बढ़ते रूझान को देखते हुए टिकट पर 40% का डिस्काउंट ऑफर किया है. हालांकि, यह डिस्काउंट ऑफर दो टिकटों पर वर्किंग डेज के दौरान ही रहेगा.

surajkund MELA

सूरजकुंड मेले में कई बड़े बदलाव

हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा इस बार सूरजकुंड मेले को लेकर कई बड़े बदलाव किए गए हैं. पहली बार दो राज्यों को मेले का थीम स्टेट बनाया गया है. वहीं, मेले का टिकटिंग पार्टनर दिल्ली मेट्रो को बनाया गया है. अभी तक मेले की टिकट 120 और 180 रूपए की मिल रही है. वीक डेज पर टिकट कीमत 120 रूपए और वीकेंड पर कीमत 180 रूपए रखी गई है. अब इसमें दो टिकट पर 40% की छूट दी गई है. ज्यादा से ज्यादा लोग मेले का लाभ उठा सकें. इसके लिए पर्यटन विभाग द्वारा यह डिस्काउंट ऑफर निकाला गया है.

यहां से प्राप्त करें टिकट

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के मोबाइल ऐप्लिकेशन के साथ ही मेट्रो स्टेशनों से आप सूरजकुंड मेले की टिकट हासिल कर सकते हैं. DMRC मोमेंटम 2.0 ऐप्लिकेशन के माध्यम से सभी मेट्रो स्टेशन और मेला स्थल पर निर्धारित टिकट काउंटर से सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे तक मेले के लिए टिकट खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

तीन दशक से लग रहा मेला

हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा फरीदाबाद के सूरजकुंड में अंतरराष्ट्रीय हस्त- शिल्प मेले का तीन दशकों से आयोजन करवाया जा रहा है. इस बार 38वें सूरजकुंड मेले का आयोजन 7 फरवरी से 23 फरवरी तक रहेगा. इस मेले में हस्त- शिल्प कारीगरों के अलावा विविध अंचलों की वस्त्र- परंपरा, लोक- कला, लोक व्यंजनों के अतिरिक्त लोक संगीत और लोक नृत्यों का भी संगम होता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.