फरीदाबाद में राज्यपाल के “एट होम” कार्यक्रम का आयोजन, CM सैनी की मौजूदगी में इन योजनाओं पर हुई चर्चा

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद जिले में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में आयोजित “एट होम” कार्यक्रम में शिरकत की. इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) समेत राज्य के कई वरिष्ठ प्रशासनिक और राजनीतिक अधिकारी भी मौजूद रहे. इस आयोजन में सभी ने मिलकर प्रदेश की तरक्की के लिए काम करने का संकल्प लिया.

Haryana CM Nayab Singh Saini

इन योजनाओं पर हुई चर्चा

इस कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेश की प्रगति और प्रशासनिक सुधारों के बारे में चर्चा की. उन्होंने कहा कि प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए सरकार और प्रशासन को मिलकर आगे आना चाहिए. साथ ही, राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में बारिश से निपटने का प्लान, हर जोन में 24x7 इमरजेंसी टीम तैनात

यह रहे मौजूद

इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, चीफ सेक्रेटरी विवेक जोशी, डीजीपी शत्रुजीत कपूर, हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांढा और विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण समेत अन्य महत्वपूर्ण नेता और अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए. साथ ही, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, पूर्व मंत्री जेपी दलाल और कई अन्य विधायक भी इस आयोजन का हिस्सा बने.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts