हरियाणा की बेटी कनिष्का ने बढ़ाया हिंदुस्तान का गौरव, अमेरिका की धरती पर जीता गोल्ड व सिल्वर मेडल

फरीदाबाद | खेल मैदान में हरियाणा के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है. छोरे ही नहीं बल्कि छोरियां भी अपनी मेहनत की बदौलत देश- दुनिया में राज्य का गौरव बढ़ा रही है. इसी कड़ी में फरीदाबाद की रहने वाली कनिष्का डागर ने अमेरिका में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है.

Kanishka Dagar

शूटिंग में जीते 2 मेडल

अमेरिका के पेरू में आयोजित जूनियर विश्व चैंपियनशिप में कनिष्का डागर ने शूटिंग इवेंट में 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड और 50 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीतकर देशप्रदेश का नाम रोशन किया है. उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता व कोच को दिया है. कनिष्का डागर ने कहा कि इनकी बदौलत ही आज वह इस विशेष उपलब्धि को हासिल कर पाई है.

किया गया जोरदार स्वागत

अमेरिका में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर घर वापस लौटी कनिष्का डागर का परिवार के लोगों ने फूल- मालाएं व पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया. उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ था और सभी एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दे रहे थे. सभी के चेहरों पर खुशी का कोई ठिकाना नहीं था.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

वहीं, बेटी की इस कामयाबी पर पिता अनिल कुमार और कोच दीपक सिंह ने कहा कि कनिष्का ने विदेशी धरती पर तिरंगे का गौरव बढ़ाया है. हिंदुस्तान और हरियाणा के नाम का डंका बजाया है. कनिष्का ने कड़ी मेहनत और सच्ची लगन की बदौलत इस मुकाम को हासिल किया है. हमें अपनी बेटी की सफलता पर गर्व महसूस हो रहा है. हम उम्मीद करते हैं कि बेटी कनिष्का इसी तरह सफलता की ऊंचाइयों को छूती रहें और परिवार और देश का नाम रोशन करती रहें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.