इस शहर में बनेगी हरियाणा की पहली स्टेट ऑफ द आर्ट ई-लाइब्रेरी, अत्याधुनिक सुविधाओं से होगी लैस

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद से एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां सेक्टर- 12 स्थित टाउन पार्क में हरियाणा की पहली स्टेट ऑफ द आर्ट ई- लाइब्रेरी बनने जा रही है. आधुनिक सुविधाओं से लैस इस लाईब्रेरी के बनने से हजारों पाठकों और छात्रों को लाभ मिलेगा.

Digital Library

जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बुधवार को HSIIDC एवं HSVP के अधिकारियों के साथ इस लाईब्रेरी के निर्माण कार्य का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि इस अत्याधुनिक लाईब्रेरी में हाईस्पीड इंटरनेट, AC, CCTV कैमरे, सुंदर फर्नीचर से युक्त बैंच, पीने का साफ पानी और साफ- सुथरे शौचालय जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

2 करोड़ रुपए होंगे खर्च

उन्होंने बताया कि HSVP की बिल्डिंग में HSIIDC द्वारा सीएसआर पहल के अंतर्गत करीब 2 करोड़ रुपये से लाईब्रेरी प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है. इस बिल्डिंग में मेजनाइन फ्लोर, ग्रुप डिस्कशन चेंबर्स, ऑडियो- विजुअल रूम, और आरामदायक सीटिंग अरेंजमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

डिजिटाइजेशन को मिलेगा बढ़ावा 

उन्होंने बताया कि इस लाइब्रेरी में फिजिकल बुक्स के साथ-साथ डिजिटल लाइब्रेरी सेक्शन भी तैयार किया जा रहा है, जिसमें ई- बुक्स, आनलाइन लर्निंग संसाधन, और डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी. इनके अलावा भारतीय इतिहास, भारतीय संस्कृति, सामान्य ज्ञान, विज्ञान, और समसामयिक विषयों से जुड़ी पुस्तकें, पत्रिकाएं एवं समाचार पत्र भी नियमित रूप से लाइब्रेरी में उपलब्ध कराए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, फरीदाबाद रोडवेज ने बढ़ाई बसों की संख्या

यहां आसपास के गार्डन क्षेत्र को भी विकसित किया जा रहा है, ताकि बच्चे खुले वातावरण में भी अध्ययन कर सकें. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद यहां पर कैंटीन, फुटबाल ग्राउंड और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.