परिवहन मंत्री का बड़ा ऐलान, अब हरियाणा में दौड़ेंगी 800 नई इलेक्ट्रिक बसें

फरीदाबाद | विदेश की यात्रा कर लौटे परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने हरियाणा वासियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है. जी हां, उन्होंने यह ऐलान किया है कि जल्द ही दिल्ली से सटे हरियाणा के इलाकों में 800 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारी जाएगी. वहीं, उन्होंने इस ऐलान के साथ- साथ युवाओं से अपील करते हुए कहा किसी के बहकावे में आकर हिंसक प्रदर्शनों का हिस्सा ना बनें.

electronic bus 2

प्रदेश होगा पॉल्यूशन फ्री

बता दें कि मंत्री मूलचंद शर्मा नार्वे में आयोजित 35वीं इलेक्ट्रिक वाहन प्रदर्शनी में हिस्सा लेने पहुंचे थे. जहां उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों का बारीकी से अवलोकन किया. जिसके बाद उन्होंने 800 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने की घोषणा कर दी. मूलचंद शर्मा का कहना है कि नार्वे देश में अपना पेट्रोल और डीजल होने के बावजूद भी पॉल्यूशन फ्री रखने के लिए ज्यादातर इलेक्ट्रिक वाहन चलाए जाते हैं. इसलिए एनसीआर में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने के लिए पेट्रोल-डीजल की जगह इलेक्ट्रिक वाहन एक बेहतर विकल्प है. इसी को देखते हुए हरियाणा के एनसीआर वाले शहरों में 800 नई इलेक्ट्रिक बसें उतारे जाने का फैसला किया गया.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.