हरियाणा में दंपती जोड़े ने जन्म- मौत का निभाया साथ, एक साथ विदायगी ने सबको किया भावुक

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक दंपती ने जन्म के बाद मौत में भी साथ निभाया है. पहले पत्नी ने दुनिया को अलविदा कहा और उसके ठीक 40 मिनट के बाद पति ने भी अपने प्राण त्याग दिये. लंबा दायत्व जीवन व्यतीत करने के बाद दोनों की एक साथ विदाई हुई. जिसके बाद, परिजनों ने ढोल- नगाड़ों के साथ श्मशान घाट तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली. दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया.

Faridabad Old Age Couple

आखिरी इच्छा पूरी हुई

गांव फतेहपुर बिल्लौच की रहने वाले मास्टर चंदगीराम शर्मा और भगवती देवी की 90 साल की इस जोड़ी में पहले भगवती देवी का निधन हुआ तो परिवार में शौक का माहौल था. उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थी और तभी चंदगीराम ने भी अपने प्राण त्याग दिए. परिजनों ने बताया कि मास्टर चंदगीराम अक्सर जिक्र करते थे कि उनकी आखिरी इच्छा है कि पत्नी भगवती उनके सामने दुनिया को अलविदा कहें और हुआ भी यही, पहले पत्नी और फिर चंदगीराम दुनिया से रुखसत हो गए.

दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

बेटे विवेक ने बताया कि माता- पिता की शवयात्रा को ढोल- नगाड़े के साथ शमशान घाट ले जाया गया. दोनों ने एक साथ जिंदगी बिताई और एक साथ ही दुनिया को अलविदा कहा. इसलिए अंतिम वक्त में भी उन्हें एक साथ चिता पर लिटाया गया. ऐसे में दोनों के इतने लंबे जीवन के बाद एक साथ विदायगी ने सबको भावुक कर दिया.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद के इन इलाकों में गहराएगा पानी का संकट, 36 घंटे बाधित रहेगी जलापूर्ति

लेक्चरर पद से रिटायर थे चंदगीराम

मास्टर चंदगीराम शर्मा कौराली सीनियर सेकेंडरी स्कूल से लेक्चरर पद से रिटायर हुए थे. उनकी पत्नी भगवती देवी का कुछ महीने पहले कूल्हा टूट गया था. इसलिए वह चारपाई पर ही रहती थी. बुजुर्ग होने के चलते उनके इलाज में भी खासी मुश्किलें आ रही थी. ऐसे में पत्नी को ऐसे हालात में देखकर मास्टर चंदगीराम अक्सर चिंतित रहते थे लेकिन दोनों ने एक साथ दुनिया को अलविदा कहकर साथ जीने- मरने के अपने वादे को पूरा किया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.