फरीदाबाद से नोएडा- गाजियाबाद की आवाजाही होगी आसान, मंझावली पुल हुआ तैयार; दिल्ली जाने से मिलेगा छुटकारा

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां यमुना नदी पर मंझावली पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिसके बाद अब फरीदाबाद- नोएडा- गाजियाबाद (FNG एक्सप्रेसवे) प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद जगी है. इस प्रोजेक्ट की बदौलत तीनों शहरों के बीच सफर बेहद आसान बनेगा.

FNG

FMDA की बैठक में मिलेगी मंजूरी

इस प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार हो चुकी है. अब प्रदेश सरकार के हाथ में है कि कब से काम शुरू किया जाना चाहिए. 4 मई को सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में फरीदाबाद मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) की बैठक बुलाई गई है, जिसमें इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की अनुमति दी जा सकती है.

इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर फरीदाबाद से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के बीच आवागमन करना बेहद सुगम हो जाएगा. मंझावली पुल बनकर तैयार हो चुका है और अब केवल उत्तर प्रदेश सरकार को अपने हिस्से में सड़क निर्माण कार्य को पूरा करना है. उधर, कुंडली- गाजियाबाद- पलवल (KGP एक्सप्रेसवे) से कनेक्टिविटी के लिए मोहना रोड को फोरलेन बनाने का काम चल रहा है. ग्रेटर फरीदाबाद की जनता को इसका सीधा और सबसे बड़ा फायदा पहुंचेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

दिल्ली जाने से मिलेगा छुटकारा

यदि फरीदाबाद से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद जाना है तो दिल्ली होकर जाना पड़ता है. इस दौरान दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिनटों का सफर घंटों में तब्दील हो जाता है. अब FNG एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट पूरा होने पर लोगों को दिल्ली की अतिरिक्त दूरी तय करने से छुटकारा मिलेगा और उनका सफर बेहद आसान हो जाएगा.

पड़ोसी जिलों से सीधी व सुगम कनेक्टिविटी होना बेहद जरूरी है. मंझावली और FNG परियोजना बहुत जरूरी है. हरियाणा सरकार इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट बूम करेगा और निवेशकों का रुझान ग्रेटर फरीदाबाद की ओर बढ़ेगा- राकेश गुप्ता, प्रबंध निदेशक, आरपीएस ग्रुप

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.