फरीदाबाद स्टेशन पर 262 करोड़ की लागत से बन रही बहुमंजिला इमारत, यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद जिले (Faridabad District) के रेलवे स्टेशन को एक और तोहफा मिलने वाला है. इसे शहर का सबसे बड़ा स्टेशन माना जाता है, जहां करीबन 90 ट्रेनें रुकती हैं. यहां से हर रोज 30,000 यात्री अलग- अलग स्थानों के लिए ट्रेन पकड़ते हैं. इसलिए सरकार यात्रियों को विशेष स्तरीय सुविधा देने के लिए 262 करोड़ रुपए की लागत से बहुमंजिला इमारत बनाने जा रही है. यहां 59 करोड़ रुपए की लागत से पार्किंग की सुविधा भी तैयार की जा रही है.

Faridabad Railway Station

स्टेशन का होगा कायाकल्प

केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत इस रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा. यहां निर्माणाधीन पार्किंग स्थल का 90% काम पूरा हो चुका है. बाकी काम 30 मई तक पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद यहां वाहन खड़े किए जा सकेंगे. मिली जानकारी के अनुसार ओल्ड फरीदाबाद की ओर बनने वाली इस 6 मंजिला इमारत में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जाएगी. इसके अलावा ऊपर की दो मंजिलों में अधिकारियों के बैठने के लिए कार्यालय भी बनाया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के इस शहर में देश का अनोखा दवा बैंक, पर्ची दिखाने पर मुफ्त मिलेगी दवाइयां

यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

बता दें कि इस रेलवे स्टेशन से दिल्ली, गाजियाबाद, मथुरा, कोसीकलां के अलावा मुंबई, राजस्थान, कोटा, इंदौर, दक्षिण भारत के अलग-अलग शहरों के लिए यात्री ट्रेन पकड़ते हैं. यात्रियों को अब बेहतरीन सुविधा देने के लिए सरकार यहां अलग-अलग परियोजनाओं पर कार्य कर रही है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts