फरीदाबाद: गदपुरी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की नई दरें लागू, अब मथुरा तक लगेंगे इतने रुपए

फरीदाबाद | नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने राष्ट्र मार्ग पर बनाए गए नए टोल प्लाजा की दरें निर्धारित कर दी है. अब तक फरीदाबाद से मथुरा के बीच केवल पलवल के श्रीनगर तुमसरा में स्थित टोल नाके पर ही टोल देना पड़ता था लेकिन अब इस टोल नाके को बंद करके इसकी जगह पर दो जगह टोल वसूला जाएगा.

TOLL

इस सड़क मार्ग पर गदपुरी टोल प्लाजा के अलावा दूसरा टोल प्लाजा हरियाणा- कोसी बार्डर पर करमन में स्थापित किया गया है. सोमवार को टोल वसूली की तैयारियां पूरी करने के साथ ही दोनों टोलों पर टोल दर की सूची लगा दी गई है. अब तक मथुरा, वृंदावन व कोकिला वन जाने वाले वाहन चालकों को एक ओर से 120 रुपये व दोनों ओर के 220 रुपये टोल टैक्स के रूप में देने पड़ते थे लेकिन अब उन्हें इसके लिए गदपुरी व करमन बॉर्ड पर एक ओर के 195 रुपये व दोनों ओर के रुप में 295 रुपये का टोल टैक्स भुगतान करना होगा.

गदपुरी टोल प्लाजा पर निर्धारित दरें (In Rupees)

वाहन के प्रकार      एकल यात्रा   दोनों तरफ   मासिक पास

• कार, जीप या हल्के वाहन 110    165         3690

• हल्का मालवाहक या मिनी बस 175   260       5775

• बस, ट्रक दो एक्सल            355     535      11865

• मल्टी एक्सएल वाहन          545      820       18245

• सात या अधिक पहिये वाले    695    1040      23090

ग्रामीण उतरे विरोध में

वहीं गदपुरी टोल प्लाजा के खिलाफ रविवार को एक महापंचायत बुलाई गई थी. आसपास के कई गांवों से आज लोगों ने टोल को लेकर चले आ रहे अनिश्चितकालीन धरने को अपना समर्थन दिया. गदपुरी टोल प्लाजा हटाओ संघर्ष समिति के संयोजक रतन सिंह सौरोत ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोग शांतिपूर्ण ढंग से धरना देकर सरकार को झुकाएंगे. सरकार को लोगों की आवाज सुननी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि टोल लगने से फरीदाबाद और पलवल के लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!