हरियाणा में गरीब मजदूर के बेटे को मिली SDO की नौकरी, विधायक ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

फरीदाबाद | हरियाणा की BJP सरकार द्वारा बिना पर्ची- खर्ची युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए शुरू की गई नीति के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं. मेरिट के आधार पर मिल रही सरकारी नौकरियों का गरीब परिवारों के बच्चों को लाभ मिल रहा है. इसी कड़ी में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्थित आजाद नगर स्लम एरिया में रहने वाले किशोरी लाल के बेटे राहुल को इरिगेशन विभाग में SDO की नौकरी हासिल हुई है.

Rahul Faridabad

विधायक ने दी बधाई

30 दिसंबर को इरिगेशन विभाग में भर्ती का परिणाम घोषित हुआ था. इसमें राहुल का एसडीओ के पद पर चयन हुआ है. उनके पिता किशोरी लाल ने बताया कि वो आज से करीब 45 साल पहले राजस्थान से आकर यहां पर बसे थे. वो पत्थर टाइल लगाने का काम करते हैं. आज बेटे को एसडीओ के पद पर नौकरी मिली है, जिसकी खुशी वो शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं.

किशोरी लाल ने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार पढ़े-लिखे युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी देकर बहुत ही अच्छा काम कर रही है. बिना पर्ची- खर्ची युवाओं को आज सरकारी नौकरी मिल रही है. इसके लिए वो प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हैं. वहीं, बेटे को एसडीओ की नौकरी मिलने की खुशी में बल्लभगढ़ से बीजेपी विधायक मूलचंद शर्मा ने किशोरी लाल का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और उन्हें बेटे की उपलब्धि पर बधाई दी.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद की जनता के लिए आई राहत, 18 करोड़ से सीवर ओवरफ्लो की समस्या होगी खत्म

योग्यता के आधार पर मिल रही है नौकरियां

बल्लभगढ़ से बीजेपी विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बिना पर्ची- खर्ची युवाओं को सरकारी नौकरी देने की नीति को लेकर आए थे और अब सीएम नायब सैनी बड़ी मजबूती से उस नीति को आगे बढ़ा रहे हैं. पूर्व की सरकारों में सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार का जमकर बोलबाला रहता था, लेकिन जब से हरियाणा में बीजेपी की सरकार आई है. युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी मिल रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.