फरीदाबाद में नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण प्रकिया हुई सम्पन्न, महिलाओं के लिए रिजर्व हुए 12 वार्ड

फरीदाबाद | हरियाणा में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर तैयारियों का सिलसिला तेज हो गया है. इसी कड़ी में फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के मद्देनजर रविवार दोपहर को वार्ड आरक्षित करने के लिए ड्रॉ निकाला गया. सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय सभागार में ड्रॉ ऑफ लॉट के माध्यम से BC-B वर्ग के पुरुष, महिला और सामान्य वर्ग की महिला के लिए वार्ड का आरक्षण किया गया. एडीसी साहिल गुप्ता और बड़खल से बीजेपी विधायक धनेश अदलखा की मौजूदगी में छोटे बच्चे से पर्चियां निकलवाकर ड्रॉ निकलवाया गया.

Election

महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे ये वार्ड

ड्रा संपन्न होने के बाद एडीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि ड्रॉ ऑफ लॉट प्रक्रिया में पिछड़ा वर्ग-बी के लिए पुरुष वर्ग हेतु वार्ड नंबर- 42 को और वार्ड नंबर-7 को पिछड़ा वर्ग-बी की महिला के लिए आरक्षित किया गया. इसी प्रकार ड्रॉ प्रक्रिया से सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए वार्ड संख्या 4, 5, 8, 9, 11, 17, 25, 27, 31, 38, 39 और 43 को आरक्षित किया गया.

एडीसी ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों और निवर्तमान पार्षदों की उपस्थिति में ड्रॉ प्रक्रिया को पूरा किया गया है और साथ ही वीडियोग्राफी करवाते हुए रिकॉर्ड में भी लिया गया है. इस मौके पर विधायक धनेश अदलखा ने बताया कि अगले सप्ताह फरीदाबाद मेयर सहित प्रदेश के विभिन्न नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर आरक्षण प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी.

सभी 46 वार्डों के आरक्षण का ब्यौरा

  • वार्ड नंबर 01 – सामान्य वर्ग
  • वार्ड नंबर 02 – सामान्य वर्ग
  • वार्ड नंबर 03 – सामान्य वर्ग
  • वार्ड नंबर 04- महिला वर्ग के लिए
  • वार्ड नंबर 05 – महिला वर्ग के लिए
  • वॉर्ड नंबर 06- BC-A की महिला से संबंधित सदस्य
  • वॉर्ड नंबर 07- BC-B की महिला से संबंधित सदस्य
  • वॉर्ड नंबर 08- महिला वर्ग के लिए
  • वॉर्ड नंबर 09- महिला वर्ग के लिए
  • वॉर्ड नंबर 10- सामान्य वर्ग
  • वॉर्ड नंबर 11- महिला वर्ग के लिए
  • वॉर्ड नंबर 12- अनुसूचित जाति से संबंधित सदस्य
  • वॉर्ड नंबर 13- सामान्य वर्ग
  • वॉर्ड नंबर 14- अनुसूचित जाति से संबंधित सदस्य
  • वॉर्ड नंबर 15- सामान्य वर्ग
  • वॉर्ड नंबर 16 सामान्य वर्ग
  • वॉर्ड नंबर 17 महिला वर्ग के लिए
  • वॉर्ड नंबर 18- सामान्य वर्ग
  • वॉर्ड नंबर 19- सामान्य वर्ग
  • वॉर्ड नंबर 20- सामान्य वर्ग
  • वॉर्ड नंबर 21- सामान्य वर्ग
  • वॉर्ड नंबर 22- सामान्य वर्ग
  • वॉर्ड नंबर 23- सामान्य वर्ग
  • वॉर्ड नंबर 24- सामान्य वर्ग
  • वॉर्ड नंबर 25- महिला वर्ग के लिए
  • वॉर्ड नंबर 26- सामान्य वर्ग
  • वॉर्ड नंबर 27- महिला वर्ग के लिए
  • वॉर्ड नंबर 28- सामान्य वर्ग
  • वॉर्ड नंबर 29- सामान्य वर्ग
  • वॉर्ड नंबर 30- सामान्य वर्ग
  • वॉर्ड नंबर 31- महिला वर्ग के लिए
  • वॉर्ड नंबर 32- सामान्य वर्ग
  • वॉर्ड नंबर 33- अनुसूचित जाति से संबंधित (महिला) सदस्य
  • वॉर्ड नंबर 34- अनुसूचित जाति से संबंधित
  • वॉर्ड नंबर 35- सामान्य वर्ग
  • वॉर्ड नंबर 36- सामान्य वर्ग
  • वॉर्ड नंबर 37- सामान्य वर्ग
  • वॉर्ड नंबर 38- महिला वर्ग के लिए
  • वॉर्ड नंबर 39- महिला वर्ग के लिए
  • वॉर्ड नंबर 40- सामान्य वर्ग
  • वॉर्ड नंबर 41- सामान्य वर्ग
  • वॉर्ड नंबर 42- पिछड़ा वर्ग ‘बी’
  • वॉर्ड नंबर 43- महिला वर्ग के लिए
  • वॉर्ड नंबर 44- सामान्य वर्ग
  • वॉर्ड नंबर 45- अनुसूचित जाति से संबंधित (महिला) सदस्य
  • वॉर्ड नंबर 46- BC-A से संबंधित सदस्य
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.