25 अलग- अलग फ्लेवर के समोसे, फरीदाबाद की इस दुकान ने दिल्ली- NCR में मचाई धूम

फरीदाबाद | समोसे तो आपने बहुत सी दुकानों पर खाए होंगे, लेकिन फरीदाबाद के NIT- 2 इलाके में स्थित समोसे की एक छोटी सी दुकान ने दिल्ली- NCR के लोगों को अपना दीवाना बना रखा है. ‘फ्लेवर एक्सप्रेस समोसा’ नाम की इस दुकान के मालिक नरेश दोहा हैं जिन्होंने एक साल के भीतर ऐसा स्वाद और वैरायटी दी है कि सैकड़ों किलोमीटर से लोग यहां समोसे खाने पहुंचते हैं.

Samosa Singhada

कई तरह के फ्लेवर में समोसे

फरीदाबाद के NIT- 2 के 2/ 3 चौक के पास स्थित फ्लेवर एक्सप्रेस समोसा नाम की इस दुकान पर हर वक्त लोगों की भीड़ लगी रहती है. इस दुकान के 25 फ्लेवर वाले समोसे लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. आलू- मटर वाले समोसे से लेकर चिल्ली पनीर, मलाई चाप, पिज्जा समोसा, छोले समोसा, मिक्स वेज सहित कई तरह के फ्लेवर से युक्त समोसे का टेस्ट इस दुकान पर मिलता है.

दिल्ली से मिला आईडिया

नरेश दोहा ने बताया कि एक बार उन्होंने दिल्ली के तिलक नगर में फ्लेवर वाले समोसे का टेस्ट चखा और तभी उनके मन में ख्याल आया कि क्यों न अपने फरीदाबाद में भी इस तरह का कुछ स्पेशल किया जाए. इसके बाद, उन्होंने UP के हाथरस से खास समोसा कारीगर बुलाएं और ‘फ्लेवर एक्सप्रेस समोसा’ की शुरुआत की. इस दुकान के खुलने का समय दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक रहता है. यहां आलू- मटर वाला समोसा 10 रुपए में और मलाई चाप व स्पेशल समोसे की कीमत 25 और 30 रूपए हैं.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद डबुआ मंडी में सब्जियों और फलों के दामों में उतार- चढ़ाव, कहीं राहत तो कहीं महंगाई

ग्राहकों ने बताया लाजवाब

दुकान पर ग्राहकों की भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि समोसे सिर्फ बिक ही नहीं रहें हैं बल्कि लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं. लोगों ने बताया कि हमारे आसपास के एरिया में समोसे की इतनी वैरायटी कहीं नहीं मिलती है और ऊपर से टेस्ट इतना लाजवाब है कि एक खाने के बाद एक और खाने का मन करता है.

इस दुकान ने समोसे को सिर्फ एक स्ट्रीट फूड नहीं रहने दिया, बल्कि उसे एक्सपेरिमेंट और फ्लेवर का ब्रांड बना दिया है. मंदिरों और गुरुद्वारों से भी इन्हें ऑर्डर मिलते हैं. अब नरेश का सपना है कि वो इस समोसे को फरीदाबाद के बाद दूसरे शहरों तक भी पहुंचाएं. यदि आप भी समोसा खाने के शौकीन हैं, तो एक बार इस दुकान पर जरूर विजीट करें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.