फरीदाबाद में विकसित होगा खास तरह का पार्क, कचरे से बनेगी एफिल टॉवर और स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी की कलाकृतियां

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद (Faridabad) से एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां नगर निगम द्वारा अरावली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहाड़ों के बीच औद्योगिक व अन्य प्रकार के कचरे से वेस्ट टू पार्क विकसित करने की योजना बनाई गई है. सूरजकुंड- अनखीर सड़क मार्ग पर स्थित अरावली में 20 एकड़ क्षेत्र में इस पार्क को विकसित किया जाएगा.

Park

इन कलाकृतियों से सुसज्जित होगा पार्क

इस पार्क में स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी और एफिल टॉवर जैसी कलाकृतियों को कचरे से बनाकर प्रदर्शित किया जाएगा. नगर निगम ने पार्क को बनाने के लिए वन विभाग में एनओसी के लिए आवेदन कर दिया है, जिसके मिलते ही पार्क बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा.

नगर निगम फरीदाबाद द्वारा इस पार्क में औद्योगिक और अन्य प्रकार के कचरे से ये कलाकृतियां बनाई जाएगी, ताकि कचरे की समस्या का निदान किया जा सकें. इससे जहां स्टूडेंट्स को सीख मिलेगी कि कचरे से भी बेहतर चीजें बनाई जा सकती है. नगर निगम की इस पहल से जहां काफी हद तक कचरे की समस्या से निजात मिलेगी, तो वहीं दूसरी ओर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- नोएडा- फरीदाबाद के लाखों लोगों के लिए खुशखबरी, कालिंदी कुंज होगा सिग्नल- फ्री

पार्क में होगी सभी राज्यों की कलाकृतियां

नगर निगम की ओर से इस पार्क को चंडीगढ़ और दिल्ली के वेस्ट टू वंडर पार्क की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. दिल्ली के निजामुद्दीन में वेस्ट टू वंडर पार्क में विश्व के 7 अजूबों की कलाकृतियों को बनाया गया है. वहीं, फरीदाबाद के वेस्ट टू आर्ट विश्व द्वीप पार्क में सातों महाद्वीपों को प्रदर्शित करने वाली कलाकृतियां होंगी. इस पार्क में भारत के भी सभी राज्यों को प्रदर्शित करने वाली कलाकृतियों को बनाया जाएगा.

फरीदाबाद नगर निगम के एडीसी गौरव आंतिल ने बताया कि निगम के इंजीनियर इस पार्क का प्रारूप तैयार कर रहे हैं. इसके लिए अभी बजट राशि फाइनल नहीं की गई है, लेकिन इस पार्क को विकसित करने में 30 करोड़ रुपए तक खर्च होने की संभावना है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.