फरीदाबाद सूरजकुंड मेला 2025: हर शाम होगा कला, संस्कृति और संगीत का महामिलन; फटाफट देखें शेड्यूल

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड (Surajkund Mela 2025) में 7 से 23 फरवरी 2025 तक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. हर दिन शाम 6:30 बजे से शुरू होने वाले इन प्रोग्राम्स में संगीत, नृत्य और हास्य का शानदार मेल देखने को मिलेगा. आइए जानें इस आयोजन की मुख्य प्रस्तुतियां.

Surajkund Mela

देखें कार्यक्रमों की सूची

  • 7 फरवरी (शुक्रवार): प्रसिद्ध सूफी गायक डॉ. सतिंदर सरताज की शानदार प्रस्तुति.
  • 8 फरवरी (शनिवार): लोक संगीत के जाने-माने कलाकार मामे खान की ‘डेजर्ट सिम्फनी’.
  • 9 फरवरी (रविवार): ‘अल्फ़ाज़ मेरे’ – प्रसिद्ध कवि और गीतकार डॉ. इरशाद कामिल से बातचीत.
  • 9 फरवरी (रविवार): पद्मश्री महावीर गुड्डू के साथ ‘हरियाणा की झलक’.
  • 10 फरवरी (सोमवार): रैपर और गायक परमिश वर्मा की धमाकेदार प्रस्तुति.
  • 11 फरवरी (मंगलवार): उत्तर पूर्वी संगीत की झलकियाँ Sunita Bhuyan & Band, Francis Hmuhmul & Maylula Band के साथ.
  • 12 फरवरी (बुधवार): प्रसिद्ध गायक पापोन और बैंड के साथ संगीतमय शाम.
  • 13 फरवरी (गुरुवार): हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा और टीम द्वारा कवि सम्मेलन.
  • 14 फरवरी (शुक्रवार): ए.आर. रहमान के के.एम. सूफी एनसेंबल की अद्भुत सूफी नाइट.
  • 15 फरवरी (शनिवार): गुरताज के साथ झूमें पंजाबी संगीत की धुनों पर.
  • 16 फरवरी (रविवार): संगीत प्रस्तुति विपुल मेहता के साथ.
  • 17 फरवरी (सोमवार): थीम राज्य मध्य प्रदेश द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम.
  • 18 फरवरी (मंगलवार): स्टैंड-अप कॉमेडी कलाकार गौरव गुप्ता के साथ हंसी भरी शाम.
  • 19 फरवरी (बुधवार): थीम राज्य ओडिशा द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति.
  • 20 फरवरी (गुरुवार): BIMSTEC Rhythms: One Beat, Many Cultures.
  • 21 फरवरी (शुक्रवार): ‘SAMAAGAM-A fusion of classical dance forms’ – प्रसिद्ध नृत्य निर्देशिका प्रिया वेंकटारमन द्वारा शास्त्रीय नृत्य का संगम.
  • 22 फरवरी (शनिवार): संदेश नवलक्खा और एलेसिया राउत द्वारा आयोजित फैशन शो ‘Sarees of India’
यह भी पढ़े -  बल्लभगढ़- पलवल को मिलेगा मॉडल रोड का तोहफा, मुंबई एक्सप्रेसवे व जेवर एयरपोर्ट से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts