फरीदाबाद | हर बार की तरह अबकी बार भी हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले (Surajkund Mela) का आयोजन किया जाएगा. 7 से लेकर 13 फरवरी तक लगने वाले 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशील मेले में अबकी बार पर्यटकों की सुविधाओं का खास ध्यान रखा जाएगा. मेले में देश- विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए पिछले साल की अपेक्षा बेहतर एटीएम की सुविधा दी जाएगी.
अबकी बार लगेंगे 6 एटीएम
पिछली बार जहाँ 3 ही एटीएम होते थे, लेकिन अबकी बार मेले परिसर में 6 एटीएम लगेंगे, जिनमे दो मोबाइल एटीएम होंगे. पर्यटन विभाग ने इसके लिए बैंकों से संपर्क कर लिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव के समापन के बाद अब मेला परिसर में पर्यटन निगम ने मेले के आयोजन की तैयारी को शुरू कर दिया है.
हट्स भी दिखेंगी ख़ास अंदाज़ में
यहाँ लगाए जाने वाली हट्स भी अपने ख़ास अंदाज़ में नजर आएंगी. कुल मिलाकर यहाँ 13 हट्स बनाई गई हैं, इनमें पुरानी हट्स भी शामिल हैं. अबकी बार मेले में 7 देशों के अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग संगठन बिम्सटेक को भी जोड़ा गया है. इस संगठन में बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल है.
अब से पहले पार्टनर कंट्री के तौर पर एक ही देश को जोड़ा जाता था, लेकिन अबकी बार बिम्सटेक के 7 देश यहाँ अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. इसके साथ एक राज्य की थीम स्टेट के रूप में भागीदारी की जाती थी, हालाँकि अभी तक इसका चयन हो पाया है.
