फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले की थीम स्टेट से उठा पर्दा, इस राज्य के नाम पर लगी मोहर

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद जिले में लगने वाले सूरजकुंड मेले (Surajkund Mela) के लिए अबकी बार थीम स्टेट को चुन लिया गया है. हालांकि, इस नाम को चुनने में थोड़ी देर जरूर हुई है. शुरुआत में इसके लिए मध्य प्रदेश और राजस्थान के नाम पर चर्चा हुई थी. अंततः थीम स्टेट के नाम पर फाइनल मोहर लगा दी गई.

Surajkund Mela

शनिवार को हुई घोषणा

हरियाणा पर्यटन विभाग की तरफ से शनिवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा गया कि उड़ीसा को अबकी बार मेले का थीम स्टेट बनाया गया है और मेला परिसर को इस राज्य के रंग में ही सजाया और संवारा जाएगा. बता दें कि इससे पहले भी साल 1993 में उड़ीसा को थीम स्टेट बनाया गया था. अबकी बार थीम स्टेट उड़ीसा का प्रसिद्ध डांस और व्यंजन लोगों को देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद के इन इलाकों में गहराएगा पानी का संकट, 36 घंटे बाधित रहेगी जलापूर्ति

1987 में पहली बार हुआ था आयोजन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर साल अरावली की वादियों में बनी सूरजकुंड झील के पास अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का आयोजन किया जाता है. पहली बार 1987 में इस मेले का आयोजन हुआ था. इस मेले में हर बार देश- विदेश से हजारों पर्यटक आते हैं. थीम स्टेट के आए कलाकारों को दूसरे राज्यों से ज्यादा स्टॉल दिए जाते हैं. उनके लिए अलग जॉन तैयार किया जाता है, जहाँ ये कलाकार अपनी स्टॉल्स को लगाते हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts