फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में नगर निगम के नए भवन निर्माण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है. बता दें कि करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से इस नए आधुनिक भवन का निर्माण किया जाएगा. इसके निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
एक जगह मिलेगी सारी सुविधाएं
वर्तमान में नगर निगम पुराना और जर्जर हो चुका है, जिससे कर्मचारियों को काम करने में परेशानी होती है और कार्य प्रभावित होता है. अलग- अलग जगहों पर चल रहे दफ्तरों के कारण लोगों को कार्य के लिए भटकना पड़ता है. नए भवन के निर्माण से लोगों और कर्मचारियों दोनों को फायदा होगा.
नए भवन में नगर निगम के अलग- अलग विभागों के कार्यालय एक ही परिसर में बनाए जाएंगे और सारी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी ताकि कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके. आम जनता को भी एक ही स्थान पर सारी सेवाएं प्राप्त हो सके. नए भवन के निर्माण से नागरिकों का टैक्स, जन्म- मृत्यु प्रमाण- पत्र, लाइसेंस, शिकायत निवारण समेत अन्य सभी सुविधाएं एक ही जगह मिल जाएगी.
टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू
नगर निगम प्रशासन का कहना है कि नए भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है. जल्द ही, टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी, जिससे निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. नए नगर निगम भवन से न केवल सुविधाएं बेहतर होगी बल्कि क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी.
