ग्रेटर फरीदाबाद में ट्रैफिक जाम के झंझट से मिलेगा छुटकारा, 10 चौक की बढ़ेगी चौड़ाई

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) की जकड़न से छुटकारा दिलाने के लिए निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में जिले की मुख्य सड़कें शहर में जिस-जिस चौक पर मिलती है, ग्रेटर फरीदाबाद के ट्रैफिक जाम वाले ऐसे 10 चौक का चौड़ीकरण कर इस समस्या से छुटकारा दिलाया जाएगा.

traffic jam

FMDA ने शुरू की कवायद

फरीदाबाद मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (FMDA) ने इसकी कवायद शुरू कर दी है. पहले चरण में इनका सर्वे करवाया जायेगा और फिर योजना बनाकर मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा. वर्तमान में फरीदाबाद स्थित चार चौक के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का कार्य लगभग पूरा होने की कगार पर है. इनमें NIT- 5 स्थित नीलम चौक, NIT- 3 स्थित ईएसआईसी चौक, NIT- 5 स्थित बीके चौक और NIT- 1 स्थित चिमनी बाई चौक का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है.

ग्रेटर फरीदाबाद के डीपीएस चौक, अमोलिक चौक, बीपीटीपी चौक समेत कुल 4 चौक का कार्य भी शुरू होने जा रहा है. अब फरीदाबाद जिले की ट्रैफिक पुलिस की ओर से रोड सेफ्टी को लेकर की गई जांच के बाद ग्रेटर फरीदाबाद के 10 चौक की लिस्ट सौंपी गई है.

ट्रैफिक दबाव का पता लगायेगा FMDA

ग्रेटर फरीदाबाद के इन 10 चौक पर पीक आवर्स के दौरान कितना ट्रैफिक दबाव रहता है, एक एजेंसी नियुक्त कर FMDA इसके आंकड़े जुटाएगा. जल्द ही, FMDA इसके लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) एजेंसियों से मांगेगा. एजेंसी चयन के बाद इसका आंकलन करेगा. नियुक्त एजेंसी इन सभी चौक पर मोटरसाइकिल, पैदल, कार और भारी वाहनों की रिपोर्ट सौंपेगी. इसके आधार पर गोलचक्कर बनाने, चौक का चौड़ीकरण करने, ब्रिज बनाने, फुट ओवर ब्रिज बनाने जैसे सुझाव देगा. इसके बाद इसे मुख्यमंत्री के पास हरी झंडी के लिए भेजा जाएगा.

ग्रेटर फरीदाबाद में नए सेक्टर और कालोनियां तेजी से विकसित हो रही है. जिसके चलते यहां के चौक पर ट्रैफिक दबाव बढ़ता ही जा रहा है. ट्रैफिक पुलिस के रोड सेफ्टी विभाग की ओर से 10 चौक का आंकलन कर योजना बनाने के लिए लिखा गया है. FMDA ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है. जल्द ही, एजेंसी नियुक्त कर योजना बनाई जाएगी- रमेश बागड़ी, कार्यकारी अभियंता, FMDA

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.