फरीदाबाद शहर को पानी की किल्लत से मिलेगा छुटकारा, FMDA ने बनाई 335 करोड़ की पेयजल योजना

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां शहर के लोगों को भीषण गर्मी के दौरान पानी की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा. इसके लिए फरीदाबाद मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (FMDA) ने एक खास योजना पर काम शुरू कर दिया है, जिसके ऊपर 355 करोड़ रूपए की लागत राशि खर्च होगी. FMDA ने दावा करते हुए कहा है कि इस योजना के पूरा होने पर शहर में पेयजल किल्लत की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा.

Water Pani

लोगों की बुझेगी प्यास

FMDA के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के लोगों को वर्तमान में 330 एमएलडी पानी मिल रहा है, लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ ही यह डिमांड दोगुना हो जाती है. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत शहर में 12 रेनीवेल बनाए जा रहे हैं. इसके अलावा, 2 पेयजल पाइप लाइन बिछाने की योजना पर भी काम चल रहा है. दोनों पाइप लाइन 1 हजार लाख मीटर पानी उपलब्ध कराएंगी. इससे करीब सवा लाख लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होगा.

उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में जिस तरह से आबादी बढ़ रही है, उसके अनुसार आगे भी पेयजल योजनाओं का विस्तार करना होगा. मौजूदा प्लान के तहत, साल 2031 तक शहर में 44 नए रेनीवेल, पाइप लाइन और बूस्टिंग स्टेशन तैयार करने की योजना है.

2031 के इस पेयजल प्लान पर करीब 2650 करोड़ रूपए की लागत आएगी. उन्होंने बताया कि इसका प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री नायब सैनी के पास भेज दिया गया है. मंजूरी मिलते ही इस प्लान पर भी काम शुरू कर दिया जाएगा- मुख्य अभियंता, विशाल बंसल, FMDA

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.