दिल्ली- NCR में सफर करना हुआ महंगा, बदरपुर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स दरों में बढ़ोतरी

फरीदाबाद | दिल्ली- NCR में सफर करने वाले वाहन चालकों पर महंगाई की मार पड़ने जा रही है. जी हां, दिल्ली से फरीदाबाद के बीच सफर करने के लिए अब आपको अपनी जेब पहले से ज्यादा ढीली करनी होगी. इस रूट पर स्थित बदरपुर फ्लाईओवर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है.

Toll Gate Booth 2

टोल टैक्स दरों में बढ़ोतरी

बदरपुर टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को 1 सितंबर से बढ़ी हुई टोल टैक्स की दरों का भुगतान करना होगा. कार और जीप चालकों को 1 रुपया अतिरिक्त टोल टैक्स देना होगा. सिर्फ एक बार गुजरने वाली कार के लिए टोल शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. कमर्शियल और भारी वाहनों के लिए टोल टैक्स की दरों में 2- 2 रुपए की बढ़ोतरी की गई है.

यह भी पढ़े -  भारत का ये खूबसूरत द्वीप है पर्यटकों की नई पसंद, भूल जाएंगे मालदीव और अंडमान

लागू होगी नई दरें

टोल प्लाजा मैनेजर नवनीत ने बताया कि टोल टैक्स की बढ़ी हुई दरें 31 अगस्त की रात 12 बजे से लागू हो जाएगी. उन्होंने बताया कि मासिक पास की दरों में भी 16 से लेकर 48 रुपए तक बढ़ोतरी हुई है. टोल टैक्स की बढ़ी हुई दरों की सूची टोल प्लाजा पर चस्पा दी गई है. उन्होंने बताया कि वाहन चालक Fastag वार्षिक पास की सुविधा का लाभ उठाकर टोल खर्च से बच सकते हैं. इसमें उपयोगकर्ता 3 हजार रुपए के एकमुश्त भुगतान पर एक साल में 200 टोल प्लाजा पार कर सकते हैं. इस वार्षिक पास की शुरुआत 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर हुई थी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.