ग्रेटर फरीदाबाद से NIT के बीच आवाजाही होगी आसान, सीधी कनेक्टिविटी के लिए बनेंगी 2 नई सड़कें

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद (Faridabad) के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां शहर के यातायात को सुगम बनाने और ग्रेटर फरीदाबाद को NIT से जोड़ने के लिए ईस्ट- वेस्ट कनेक्टिविटी परियोजना को अगले महीने हरी झंडी मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है.

Smart Sadak Road

बजट के लिए सरकार को पत्र लिखा

शुरूआत में इस प्रोजेक्ट के लिए 1500 करोड़ रूपए का बजट प्रस्तावित किया गया था, लेकिन अब इसमें करीब 500 करोड़ रूपए की और बढ़ोतरी की गई है. वित्त वर्ष 2025- 26 के बजट में इस प्रोजेक्ट के लिए बजट राशि उपलब्ध कराने को लेकर फरीदाबाद मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी FMDA ने हरियाणा सरकार के साथ पत्राचार शुरू कर दिया है, ताकि प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू किया जा सकें.

कनेक्टिविटी का अभाव

फरीदाबाद शहर में सैनिक कालोनी से ग्रेटर फरीदाबाद को जोड़ने के लिए कोई सीधी सड़क नही है. ऐसे में वाहन चालकों को इन इलाकों के बीच सफर करने के लिए इधर- उधर चक्कर काटने पड़ रहे हैं. इस दौरान चौक- चौराहों पर ट्रैफिक जाम से भी जूझना पड़ता है, जिससे मिनटों का सफर आधे घंटे में जाकर पूरा होता है.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में डाक विभाग की नई सुविधा, अब मोबाइल पर बैंकिंग सेवाएं

लोगों की इस समस्या के निवारण हेतु FMDA ने ईस्ट- वेस्ट परियोजना बनाई थी, जिसके अंतर्गत सैनिक कालोनी को ग्रेटर फरीदाबाद से जोड़ने के लिए दो सीधी सड़कों का निर्माण किया जाएगा. इसमें कई स्थानों पर एलिवेटेड फ्लाईओवर और अंडरपास भी प्रस्तावित है. अधिकारियों को उम्मीद है कि आगामी बजट में इस प्रोजेक्ट के लिए धनराशि जारी हो सकती है.

यहां पर बनेंगे फ्लाईओवर

इस प्रोजेक्ट के तहत, एक फ्लाईओवर सैनिक कॉलोनी से ईएसआईसी चौक तक बनेगा. दूसरा फ्लाईओवर सैनिक कॉलोनी से प्याली चौक, हार्डवेयर चौक से बाटा चौक तक बनेगा. यहां से दिल्ली की तरफ जाने पर नेशनल हाईवे पर अजरौंदा चौक स्थित खाटूश्याम मंदिर के पास अंडरपास का निर्माण किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.