फरीदाबाद । हरियाणा के फरीदाबाद जिले के गांव बसंतपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. दोनों पक्षों के बीच गलतफहमी के चलते जमकर मारपीट हुई और लाठी डंडे भी चले. बता दें कि दोनों परिवार की महिलाओं के द्वारा सरेआम रास्ते में मारपीट की गई. दोनों पक्षों ने इस हमले का एक दूसरे पर आरोप लगाया. यह घटना हरियाणा के फरीदाबाद के बसंतपुर गांव की है.
गलतफहमी के चलते महिलाओं मे हुई जमकर लड़ाई
इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है बता दे कि शिव एंक्लेव में उस वक्त मारपीट शुरू हो गई, जब गली की गंदगी दो पक्षों में लड़ाई की वजह बन गई. गली में गंदगी की बात एक पक्ष ने की थी, परंतु दूसरे पक्ष को यह गलतफहमी हो गई कि उसके घर की बुराई की जा रही है. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई. देखते देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों मारपीट पर उतर आए. दोनों पक्षों में लात घुसो और मारपीट का सिलसिला शुरू हो गया. पहले महिलाओं ने एक दूसरे पर वार किया. फिर दोनों तरफ से झगड़ा शुरू हो गया. यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि आसपास में बीच-बचाव करने आए लोग भी आपस में भिड़ गए.
देखते-देखते गली के सभी लोग लड़ाई का हिस्सा बन गए. दोनों तरफ की झड़प इतनी तीखी हो गई की, लड़ाई का वीडियो जमकर तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों परिवार की महिलाओं के बीच गली में मारपीट हुई. यह मामला पुलिस तक पहुंचा, दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी. दोनों एक दूसरे पर हमले का आरोप लगा रहे हैं. फिलहाल पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.
