शहरी निकाय चुनावों के बीच हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका, BJP में शामिल हुए पूर्व विधायक

फतेहाबाद | हरियाणा में शहरी निकाय चुनावों के बीच प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. यहां फतेहाबाद जिले की रतिया विधानसभा सीट से पूर्व में विधायक रहे लक्ष्मण नापा ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर बीजेपी का दामन थाम लिया है. उन्होंने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और फतेहाबाद जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा की उपस्थिति में बीजेपी ज्वाइन की है.

BJP Vs Congress INC

PM और CM की सराहना

गत विधानसभा चुनाव में बीजेपी द्वारा रतिया विधानसभा सीट से टिकट कटने पर नाराजगी जताते हुए लक्ष्मण नापा ने बीजेपी का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी. वह पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा के खेमें से जुड़े हुए थे. हालांकि, चुनाव के बाद से ही वह कांग्रेस पार्टी में भी सक्रिय नहीं थे.

BJP में शामिल होने के अवसर पर उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी की नीतियों से प्रभावित होकर फिर से अपने घर बीजेपी में वापसी कर रहे हैं. कई कार्यकर्ताओं ने भी भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की है. लक्ष्मण नापा ने कहा कि वे अब रतिया में बीजेपी को मजबूत करने में अपनी भूमिका अदा करेंगे और तन-मन से पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे. रतिया में कुछ दिनों के भीतर ही कांग्रेस पार्टी को दूसरा बड़ा झटका लगा है. इससे पहले राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग में नाम सामने आने पर रतिया विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक जरनैल सिंह खुलकर कांग्रेस पार्टी की ख़िलाफत कर रहे हैं और खुलेआम सीएम नायब सैनी का गुणगान करते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा: पिता की कुर्सी पर घर में ही लड़ाई, सरपंची के लिए चुनावी रण में उतरे तीन सगे भाई

पहली बार रतिया से जीती थी BJP

साल 2019 के विधानसभा चुनावों में रतिया विधानसभा सीट से पहली बार बीजेपी ने जीत हासिल की थीं और लक्ष्मण नापा बीजेपी की टिकट पर विधायक बने थे. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह को 1216 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.