फतेहाबाद | भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां तेज कर दी हैं. इसे लेकर जिलेभर में मंडल स्तर पर संयोजकों और सह- संयोजकों की नियुक्ति की गई है. भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने नियुक्ति आदेश जारी करते हुए प्रत्येक मंडल में एक संयोजक और तीन सह-संयोजकों की जिम्मेदारी सौंपी है.

जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने बताया कि संत रविदास के विचार सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश देते हैं. पार्टी उनकी 650वीं जयंती जिलेभर में व्यापक स्तर पर मनाएगी. नियुक्त पदाधिकारी संगठन और समाज के बीच समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाने का कार्य करेंगे.
दी गई जिम्मेदारी
फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में फतेहाबाद नगर से सविता टूटेजा, फतेहाबाद ग्रामीण से सीताराम धारणिया, भूना से राजबीर नहला और भट्टू मंडल से राजेंद्र सरबटा को मंडल संयोजक बनाया गया है. वहीं, रतिया विधानसभा क्षेत्र में रतिया नगर से जयप्रकाश, रतिया ग्रामीण से प्रवीन चंदेल, नागपुर मंडल से राजेंद्र कोर और भिरड़ाना मंडल से भीम लाम्बा को संयोजक नियुक्त किया गया है.
संयोजक भी करेंगे कार्य
टोहाना विधानसभा क्षेत्र में टोहाना नगर से संजय रेवड़ी, टोहाना ग्रामीण से राममेहर धारसूल, जाखल से तरसेम सिंगला और सनियाना मंडल से विनोद टिब्बी को मंडल संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है. भाजपा के अनुसार, प्रत्येक संयोजक के साथ 3- 3 सह- संयोजक भी कार्य करेंगे. ये पदाधिकारी जयंती कार्यक्रमों के आयोजन, कार्यकर्ताओं के समन्वय और समाज की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभाएंगे.