हरियाणा में बालिका पंचायत चुनाव की शुरुआत, लड़कियां चुनी जाएंगी सरपंच और पंच

फतेहाबाद | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) की एक अनोखी पहल सुर्खियां बटोर रही है. बता दें कि गत दिनों हरियाणा सरकार ने बालिका पंचायत का चुनाव कराने के आदेश दिए थे, जिसके तहत वोटिंग के जरिए सरपंच और पंच का चुनाव किया जाएगा. अब इसकी शुरुआत फतेहाबाद के गांव बरसीन से हो रही है, जहां 22 अप्रैल को मतदान होगा.

Balika Panchayat Faridabad

महिलाओं को सशक्त बनाने का उद्देश्य

फतेहाबाद जिला परिषद चेयरमैन सुमन खिचड़ ने बताया कि जिले में बालिका पंचायत चुनाव का आयोजन होगा, जिसकी शुरुआत गांव बरसीन में 22 अप्रैल को बालिका पंचायत के चुनाव से हो रही है. उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चुनाव प्रकिया रहेगी और उसके बाद दोपहर 2 बजे गांव बरसीन की बालिका पंचायत की सरपंच और पंचो का चुनाव किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि महिलाओं की सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए इस पहल की शुरुआत की गई है. इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा. ये पंचायत गांव की पंचायत के साथ उनकी कार्यप्रणाली को बारीकी से समझेगी और उनकी गतिविधियों में शामिल हो पाएंगी.

11 से 21 साल की लड़कियां चुनेंगी पंचायत

जिला परिषद सीईओ सुरेश कुमार ने बताया कि विधिवत रूप से मतदान प्रक्रिया के तहत बालिका पंचायत का चयन किया जाएगा. अब तक 2 दर्जन के करीब गांव की बेटियां सरपंच और पंच के लिए अपना नामांकन दाखिल कर चुकी हैं. इसके लिए 11 से 21 साल तक की आयु निर्धारित की गई है. इस आयु की लड़कियां ही मतदान कर पाएंगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.