VIDEO: फतेहाबाद में बीड़ी का बंडल नहीं देने पर दुकानदार को मारा चाकू, पुलिस देखती रही तमाशा

फतेहाबाद | भूना के चंदन नगर में रविवार देर रात युवकों द्वारा गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है. मामले में खास बात यह है कि पुलिस को जब पीड़ित ने फोन किया तो मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. उसके बावजूद भी युवकों द्वारा पीड़ित को पीटने का सिलसिला जारी रहा. पूरा मामला सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो पुलिस के उच्च अधिकारियों के पास भी यह वीडियो पहुंची. फिलहाल, पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

cRIME

चाकू से किया हमला

बता दें कि जिले के कस्बे भूना के चंदन नगर में रविवार देर रात युवकों ने गुंडागर्दी की. बीड़ी का बंडल नहीं देने पर युवकों ने दुकानदार के घर पर ईंटें बरसाईं और चाकुओं से हमला भी किया. चाकू लगने से दुकानदार का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को भूना सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया है. करीब दस लोगों के घायल होने की खबर है.

कुछ नहीं कर पाई पुलिस

हैरानी की बात यह है कि दुकानदार ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी. दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी युवक घर पर ईंटें बरसाते रहे. पुलिसकर्मी उन्हें रोकने के बजाय मूकदर्शक बने रहे. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. घटना के बाद से दुकानदार के आसपास के लोग भी दहशत में हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.