PNB बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, चेक भुगतान के लिए नया सिस्टम लागू

नई दिल्ली | पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है. पीएनबी ने पांच लाख रुपये और उससे अधिक के चेक भुगतान के लिए पॉजिटिव पेमेंट सिस्टम को अनिवार्य कर दिया है. पीएनबी ग्राहकों को चेक के फर्जी भुगतान से बचाने के लिए यह कदम उठाया. यह फैसला 5 अप्रैल 2023 से लागू होगा. दरअसल, इससे पहले 10 लाख रुपये और उससे अधिक के चेक भुगतान के लिए पीपीएस चेक विवरण जमा करना अनिवार्य था.

Punjab National Bank PNB

बैंक ने ऐसा करने के लिए बताया ये कारण

पीएनबी ने एक बयान में कहा कि पीपीएस भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा विकसित एक प्रणाली है, जिसके लिए ग्राहकों को एक निश्चित राशि के चेक जारी करते समय आवश्यक विवरण की पुष्टि करनी होती है. इन विवरण में खाता संख्या, चेक नंबर, चेक अल्फा कोड जारी करने की तारीख, राशि और लाभार्थी का नाम शामिल हैं.

इससे बड़ी राशि के चेक का भुगतान करते समय किसी भी जोखिम से बचने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है. बैंक ने कहा कि ग्राहक ब्रांच ऑफिसर, ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या एसएमएस बैंकिंग के जरिए चेक विवरण देकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.