SBI बैंक के ग्राहकों की बल्ले- बल्ले, अब FD पर मिलेगा पहले से ज्यादा ब्याज; देखे नई लिस्ट

नई दिल्ली | यदि आप भी देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. बैंक की तरफ से अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए FD की ब्याज दरो में वृद्धि करने का ऐलान किया गया है. बैंक की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि 46 दिन से 179 दिनों की FD पर मिलने वाली ब्याज दरे अब 4.75% से बढ़कर 5.5% हो गई है. इसी प्रकार 180 दिन से 210 दिन तक एफडी पर अब आपको 5.75% की बजाय 6% ब्याज मिलने वाला है.

SBI State Bank of India

15 मई से लागू हो चुकी है बढ़ी हुई ब्याज दरें

इसी प्रकार 211 दिन से ज्यादा और 1 साल से कम की FD पर उपभोक्ताओं को 6% की बजाय 6.25% की दर से ब्याज दर का लाभ मिलने वाला है. इसके अलावा, बैंक की तरफ से किसी अवधि की ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. जानकारी देते हुए बताया गया कि बढ़ी हुई ब्याज दरे 15 मई यानी कि कल से लागू हो चुकी है. बता दें कि ब्याज की यह बढ़ी हुई दरे 2 करोड़ से कम की एफडी पर लागू होती है.

SBI की बढ़ी हुई ब्याज दरे

  • 7 दिन से 45 दिन के FD पर -3.5%
  • 46 दिन से लेकर 189 दिनों की FD पर – 5.5%
  • 180 दिन से 210 दिनों की FD पर – 6%
  • 211 दिन से ज्यादा और 1 साल से कम – 6.25%
  • 1 साल से ज्यादा और 2 साल से कम – 6.25%
  • 2 साल से ज्यादा और 3 साल से कम – 7%
  • 3 साल से ज्यादा और 5 साल से कम – 6.75%
यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

FD पर मिलने वाला ब्याज होता है टैक्स फ्री

एफडी पर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह से टैक्स फ्री होता है. आप 1 साल में FD पर जो भी ब्याज कमाते हैं, वह आपकी एनुअल इनकम में जोड़ दिया जाता है. उसके बाद टोटल इनकम के आधार पर ही आपका टैक्स लैब निर्धारित किया जाता है. उसके बाद, जो भी इनकम जनरेट होती है, उसे इनकम फ्रॉम अदर सोर्सेस माना जाता है. इस वजह से इसे TDS के तहत चार्ज किया जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.